Ajab Gajab Politics : पूर्व सीएम बेचेंगे फल ! खोलेंगे दुकान , 1 Great Uttarakhand

देहरादून से अनीता तिवारी की रिपोर्ट –

 Ajab Gajab Politics तो क्या ये मान लिया जाय कि उत्तराखंड के सबसे दिग्गज नेताओं में शुमार हरदा अब रिटायर हो सकते हैं ? क्या संन्यास का मन बना रहे पूर्व सीएम हरीश रावत प्रदेश की पार्टी के लिए ज़रूरी नहीं रह गए हैं ? कभी वो खुद कह देते हैं तो कभी उनकी एक्टिविटी अजब गजब नज़र आती है। कोंदा झिंगोरा , गाड़ गदेरे की तरफदारी करते हुए उत्तराखंड ने सीएम से केंद्रीय मंत्री रह चुके हरीश रावत के तमाम रंग देखे हैं लेकिन उनके मन में क्या चल रहा है ये अंदाज़ा उनका साया भी नहीं लगा सकता है।

Ajab Gajab Politics हरदा एक – रंग अनेक

Ajab Gajab Politics
Ajab Gajab Politics

Ajab Gajab Politics योगा करते हरदा … भुट्टा भूनते हरदा … बीच सड़क बैठ धरना देते हरदा … आपने ऐसे न जाने कितने रंग देखे होंगे लेकिन क्या यकीन करेंगे कि अब हरदा दुकान खोलने जा रहे हैं वो भी भरे बाजार में ! आप चौंक गए होंगे कि ये अब क्या नया शिगूफा है तो जनाब ये ही होने वाला है वो भी उनके अपने गाँव के बाजार में , यकीं न आये तो पहले ये पढ़ लीजिये

Ajab Gajab Politics
Ajab Gajab Politics


Ajab Gajab Politics पढ़िए उन्होंने फेसबुक पर क्या लिखा है –

Ajab Gajab Politics मैं प्रातः 11 बजे से गांव में लोगों को काफल की दावत दूंगा और अपराह्न 3 बजे भतरौजखान जो हमारे गांव का बाजार है, वहां पर सांकेतिक रूप से काफल बेचूंगा। आप सबसे मेरा आग्रह है कि अपने गांव में जाइए श्री नरेंद्र सिंह नेगी का “ठंडो-ठंडो पानी पीजिए और काफल का स्वाद लीजिए”, पेट की सारी समस्याओं का समाधान निकल आएगा – हरीश रावत


इसके साथ साथ आपको बता दें कि 2024 का आम चुनाव करीब है और 5 सीटों वाले उत्तराखंड में अब असली खेल शुरू होगा जब बात उम्मीदवारी की होगी। अंदरखाने खबर है कि हरदा के हरिद्वार से दावेदारी पर जितने लोग खुश होंगे उससे कहीं ज्यादा आँखे तरेरेंगे।

ऐसे में उनका कभी हैंडपंप पर नहाना हो या धरने में योगा करना हो या फिर अब काफल बेचने का एलान , ये महज़ अटेंशन स्टंट से ज्यादा कुछ नहीं , ये हम नहीं जनता कहती है। क्योंकि राजनीति में कहा जाता है कि सत्ता और कुर्सी पाने के लिए जनहित के मुद्दों पर संघर्ष किया जाता है लेकिन यहाँ तो दोनों ही तरफ से नेता सोशल मीडिया पर उत्तराखंडियत का झंडा उठाते हैं और फोटो पॉलिटिक्स कर इतिश्री कर लेते हैं।

बहू की हैवानियत आपके रोंगटे खड़े कर देगी https://shininguttarakhandnews.com/saas-bahu-aur-murder/

ShiningUttarakhandNews

We are in the field of Electronic Media from more than 20 years. In this long journey we worked for some news papers , News Channels , Film and Tv Commercial as a contant writer , Field Reporter and Editorial Section.Now it's our New venture of News and Informative Reporting with positive aproch specially dedicated to Devbhumi Uttarakhand and it's glorious Culture , Traditions and unseen pictures of Valley..So plz support us and give ur valuable suggestions and information for impressive stories here.