देहरादून से अनीता तिवारी की रिपोर्ट –

Dog Follow Traffic Rules देश में बाइक एक्सीडेंट ममले में हर साल हजारों लोग अपनी जान गवां देते हैं. जिसका बड़ा कारण हेलमेट न पहनना है, लेकिन अगर आप जैसे समझदार लोग इस खबर से कुछ सबक लेंगे न सिर्फ आप सुरक्षित रहेंगे बल्कि कई लोगों की जान भी बचा सकते है.
Dog Follow Traffic Rules कुत्ते के लिए बनाया हेलमेट

Dog Follow Traffic Rules बात करते हैं उत्तराखंड की सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा की जहाँ मित्र पुलिस तो लोगों को ट्रैफिक नियमों का पालन सहीं ढंग से कराने की कोशिश करती ही है लेकिन क्या यकीन करेंगे कि एक कुत्ता भी इस जागरूकता को बढ़ावा दे रहा है। अल्मोड़ा में ये पालतू कुत्ता लोगों को ट्रैफिक नियमों का पालन बखूबी करता हुआ नजर आता है. अल्मोड़ा के जोशी खोला में रहने वाले तुषार खत्री ने एक कुत्ता पाला हुआ है.जो घर से निकलने से पहले हेलमेट पहनकर स्कूटी की सैर पर निकलता है.

Dog Follow Traffic Rules तुषार ने बताया जिस कुत्ते को वह पाल रहे हैं वह एक स्ट्रीट डॉग है. जिसे वह 3 साल पहले लेकर आए थे. उसका नाम बरखा रखा है. उन्होंने बताया कि जब भी वह बाजार जाते हैं. बरखा उनके साथ जाने के लिए तैयार हो जाती थी.यह वाकया तब हुआ जब वह अल्मोड़ा की सड़क से निकल रहे थे और पुलिस चेकिंग कर रही थी. तुषार ने हेलमेट पहना हुआ था और वाहन के तमाम कागज पूरे थे. उसी दौरान पुलिसकर्मी ने उनसे मजाक में कहा कि अब इस कुत्ते को भी हेलमेट पहना लो नहीं, तो चालान कट जाएगा.

Dog Follow Traffic Rules पुलिसकर्मी की बात सुनने के बाद तुषार को लगा कि क्यों ना बरखा को भी हेलमेट पहनाया जाए. जिसके बाद उन्होंने अपने कुत्ते के लिए हेलमेट बनाया और जब भी वह घर से निकलते हैं. बरखा उनके साथ जाती है. सबसे पहले बरखा हेलमेट पहनती है और हेलमेट पहनकर तुषार के साथ राइड पर निकल जाती है. कई लोग उनके साथ फोटो भी खिंचवाते हैं.तुषार का मानना है कि हेलमेट और ट्रैफिक नियमों का पालन सभी को करना चाहिए क्योंकि यह हमारी सुरक्षा को बढ़ाता है.ये उन लोगों के लिए मिसाल है, जो बिना हेलमेट पहने घर से निकलते हैं और एक खतरा बन जाते हैं।
पूर्व सीएम बेचेंगे फल ! यहाँ खोलेंगे दुकान https://shininguttarakhandnews.com/ajab-gajab-politics-uttarakhand/

