- Akshay kumar Corona क्या कोरोना खत्म हो गया है या अभी उसकी लहर बाकी है ? इस पर राज्य सरकार हो , केंद्र सरकार हो , स्वास्थ्य मंत्रालय हो या डब्ल्यूएचओ , सबकी अलग-अलग राय है ।वहीं चौथी लहर की आशंका के बीच देश में रोजाना कुछ मामले कोरोना के सामने आते रहते हैं। लेकिन बॉलीवुड के सबसे एक्टिव और जागरूक हीरो अक्षय कुमार को अगर कोविड हो गया है तो आप समझ लीजिए कि अभी यह आफत खत्म नहीं हुई है।

Akshay kumar Corona ट्वीट कर दी जानकारी
Akshay kumar Corona शनिवार देर शाम खिलाड़ी कुमार ने ट्वीट एक इस खबर की जानकारी अपने फैंस को दी है। हालांकि इस दौरान तमाम सिलेब्रिटीज और वीवीआईपी बेहद एहतियात के साथ अपनी एक्टिविटी कर रहे हैं। बावजूद इसके अक्षय कुमार को कैसे कोरोना हो गया यह सब के लिए हैरानी की बात है।

बॉलिवुड एक्टर अक्षय कुमार ने बताया कि बीमार होने के कारण वे कांस फिल्म फेस्टिवल में भाग नहीं लेंगे। बल्कि आराम करेंगे। फेस्टिवल 17 मई से शुरू हो रहा है। उन्होंने फेस्टिवल के लिए शुभकामनाएं दी हैं। अक्षय ने कहा वास्तव में #Cannes2022 पर इंडिया पवेलियन में हमारे सिनेमा के लिए उत्सुक था, लेकिन दुखद रूप से कोविड पॉजिटिव हूं।

Akshay kumar Corona अक्षय कुमार ने ट्विटर पर जानकारी दी है कि इसके चलते वह फ्रांस में भारतीय पवेलियन में नहीं जा पाएंगेl उन्होंने ट्वीट कर लिखा है, ‘मैं कांस 2022 में भारत के पवेलियन में हमारे सिनेमा का प्रचार करने के लिए जाने के लिए उत्सुक था लेकिन मेरा कोरोना का टेस्ट पॉजिटिव आया हैl अब मैं आराम करूंगाl मैं अनुराग ठाकुर और उनकी पूरी टीम को शुभकामनाएं देता हूंl मुझे वहां नहीं जाना खलेगाl
पढ़िए खबर – स्पा सेंटर में बढ़ी भीड़ – https://shininguttarakhandnews.com/tourist-season-spa-servise/

