Tourist Season Uttarakhand 22 : टूरिस्ट सीजन में बढ़ी मसाज पार्लरों में खास सर्विस की डिमांड – Dirty Service

Tourist Season Uttarakhand 22 टूरिस्ट स्टेशन की खूबसूरत सड़क , पर्यटकों से भरा बाजार और एक नहीं तमाम स्पा सर्विस  का बोर्ड टंगा सुंदर सजावटी सेंटर।  इसे देखकर ही मसाज कराने वाले टूरिस्ट खास कर युवा रिसेप्शन काउंटर पर पहुंचते हैं। सामने से महिला या पुरुष जो भी हो, वह ग्राहक का स्वागत करता है। पीने का पानी दिया जाता है। इसके बाद पूछते हैं, बताएं सर कैसा मसाज लेंगे। थाई, स्वीडिश, डिप टिश्यू और ट्रिगर प्वाइंट आदि दर्जनभर मसाज का विकल्प दिया जाता है।

Tourist Season Uttarakhand 22 File Pic
Tourist Season Uttarakhand 22 File Pic

Tourist Season Uttarakhand 22 बढ़ी मसाज पार्लरों में खास सर्विस की डिमांड 

  • किस लड़की या महिला से मसाज कराना है, यह च्वाइस भी देते हैं। ग्राहक रूम में पहुंच जाता है। करीब तीस मिनट बाद मसाज गर्ल्स कुछ कहती है, उसे सुनकर ग्राहक हक्का-बक्का रह जाता है। सर, एक्स्ट्रा सर्विस क्या लेंगे। जी हां, यही वे शब्द हैं। कई ऑपशन मिलते हैं। बस यहीं से स्पा सेंटरों का गुलाबी धंधा शुरू होता है।
Tourist Season Uttarakhand 22 File Pic
Tourist Season Uttarakhand 22 File Pic
  • Tourist Season Uttarakhand 22 देश के पहाड़ी राज्यों में जैसे-जैसे टूरिस्ट सीजन शुरू होता है , सैलानियों की भीड़ पहाड़ों और खूबसूरत वादियों की तरफ दौड़ पड़ती है। गर्मियों के दिनों में लोग सुकून और राहत तलाश करने के लिए हिल स्टेशनों का रुख करते हैं। इन पर्यटकों में सबसे ज्यादा संख्या होती है युवाओं की , जो छुट्टियों का लुत्फ लेने के लिए उत्तराखंड , हिमाचल और अन्य पर्वतीय राज्यों का रुख करते हैं।
Tourist Season Uttarakhand 22 File Pic
Tourist Season Uttarakhand 22 File Pic
  • Tourist Season Uttarakhand 22 ऐसे में एक सर्विस ऐसी भी है जो कुछ दिनों के लिए ग्राहकों की ख़ास डिमांड बन जाती है और धंधा ज़ोरों पर फलता फूलता है। हालांकि ये सर्विस गैरकानूनी है , अपराध है लेकिन पर्यटन सीजन में खूब फलता फूलता है। बिल्कुल ठीक समझा आपने हम बात कर रहे हैं स्पा और मसाज सेंटर की आड़ में चलने वाले अनैतिक देह व्यापार की…
Tourist Season Uttarakhand 22 File Pic
Tourist Season Uttarakhand 22 File Pic
  • Tourist Season Uttarakhand 22 बीते कुछ सालों में जिस तरह से पर्यटक स्थलों , हिल स्टेशनों और शहरों में मसाज पार्लर , एरोमा थेरेपी और बॉडी रिलैक्स के नाम पर कदम कदम पर स्पा सेंटर खुल गए हैं , ऐसे में उन्हें एक ऐसा अड्डा मिल गया है जहां वह आकर्षक ऑफर के साथ पर्यटन सीजन में बड़े पैमाने पर सैलानियों को मसाज के साथ-साथ और भी बहुत कुछ बड़ी आसानी से परोसा जाता है। धंधेबाज अलग-अलग हथकंडे अपनाकर पर्यटन सीजन में मोटा मुनाफा कमाने के लिए देश के अलग-अलग राज्यों से लड़कियों को लालच देकर कुछ महीने का अनुबंध कर लेते हैं और इस काली कमाई को 50-50 के तर्ज पर महकते अँधेरे कमरों की लाल रोशनी में सर्विसेस की आड़ में खूब मुनाफा कमाते हैं।

    Tourist Season Uttarakhand 22 File Pic
    Tourist Season Uttarakhand 22 File Pic
  • Tourist Season Uttarakhand 22 पर्यटकों से जब हमने बात की तो उनका कहना है कि वह अपने शहरों से दूर इन खूबसूरत वादियों में रोमांच और आनंद लेने आते हैं जिसमें शराब , शबाब और कबाब तीनों ही शामिल होते हैं। ऐसे में 2000 से 5000 रुपए तक में उन्हें आसानी से कुछ घंटों के लिए वो खास सर्विस मिल जाती है और उनका ट्रिप मुकम्मल हो जाता है।
Tourist Season Uttarakhand 22 File Pic
Tourist Season Uttarakhand 22 File Pic
  • Tourist Season Uttarakhand 22 उत्तराखंड के हिल स्टेशनों पर अन्य राज्यों के मुकाबले सैलानी कम बजट में पर्यटन सीजन का मज़ा ले सकते हैं। होटल , होम स्टे और खाना आम तौर पर लोगों के बजट में मिल जाता है। ऐसे में स्पा पार्लर की ख़ास सर्विस के शौकीन सड़कों पर तफरी करते हुए हिल स्टेशनों की वादियों में नहीं बल्कि बंद रंगीन कमरे में ख़ास सुकूंन की बुकिंग कराते हैं। ऐसे में तरह तरह के लुभावने ऑफर भी बड़ी भूमिका निभाते हैं।
Tourist Season Uttarakhand 22 File Pic
Tourist Season Uttarakhand 22 File Pic
  • Tourist Season Uttarakhand 22 आजकल हिल स्टेशनों पर बने ज्यादातर होटलों और रिसॉर्ट्स में अब ये सर्विस आम हो चली है जहाँ अतिथियों को एरोमा थेरेपी , एक्यूप्रेशर , मसाज की सुविधा पॅकेज डील में दी जाती है। लेकिन जब डिमांड ख़ास सर्विस की होती है तो वो गुप्त होती है और ग्राहक और सर्विस देने वाले के तालमेल और बजट के तय होने के बाद दी जाती है। पर्यटन सीजन में पुलिस भी अलर्ट है और समय समय पर सीटीवी को खंगाला जाता है और वेरिफिकेशन के बाद ही होटलों में यात्रियों को मर्यादा के साथ यात्रा करने की सलाह दी जाती है। ऐसे में आप भी अगर नज़रों का आनंद लेने हिल स्टेशन आ रहे हैं तो मर्यादा का ख़ास ध्यान रखिये क्योंकि रंग में भंग पड़ते देर नहीं लगती है।

पढ़िए खबर में – मोटी हो रही भारत की महिलाएं – https://shininguttarakhandnews.com/nfhs-survey-5-women-fat/

ShiningUttarakhandNews

We are in the field of Electronic Media from more than 20 years. In this long journey we worked for some news papers , News Channels , Film and Tv Commercial as a contant writer , Field Reporter and Editorial Section.Now it's our New venture of News and Informative Reporting with positive aproch specially dedicated to Devbhumi Uttarakhand and it's glorious Culture , Traditions and unseen pictures of Valley..So plz support us and give ur valuable suggestions and information for impressive stories here.