Amazing Harsil Tour आज हम आपको उत्तराखंड के दिलकश हिल स्टेशन हर्षिल ले चलेंगे। बेहद खूबसूरत है रोचक किस्सों और मान्यताओं से समृद्ध पहाड़ की दुनिया , आप यहां जरूर जाएं घूमने क्योकि घूमने के साथ-साथ प्रकृति की खूबसूरती का मज़ा उठाना चाहते हैं तो उत्तराखंड का हिल स्टेशन हर्षिल यादगार ट्रिप साबित होगा ।
Amazing Harsil Tour बर्डवॉचर्स के लिए बेस्ट है जगह

- Amazing Harsil Tour पहाड़ों पर छुट्टियां मनाने की योजना बना रहे हैं, तो हमारा सुझाव है कि ऐसी जगह चुनें जहां भीड़भाड़ कम होती है, ताकि आप एक क्वॉलिटी टाइम बिता सकें, अकेले और परिवार के साथ भी। हर्षिल, हिमालय की तराई में बसा एक गांव, जो चुम्बकीय शक्ति का आभास कराता है। एक बार आप वहां पहुंच गए तो यह बिना किसी किन्तु-परंतु के आपको अपनी तरफ़ खींचता ही रहता है। हर्षिल पहुंचकर आप मानो सपनों की दुनिया में पहुंच गए हों। पहाड़पसंद लोगों के लिए यह जगह किसी जन्नत से कम नहीं है। यहां की फ़िजाओं में अलग तरह की मादकता है।

- Amazing Harsil Tour हर्षिल का इतिहास
Amazing Harsil Tour हर्षिल की खोज ईस्ट इंडिया कंपनी में काम करने वाले अंग्रेज़ फ़ेड्रिक विल्सन ने की थी। यह जगह उन्हें इतनी पसंद आई कि वो अपनी नौकरी छोड़कर इस जगह पर रहने लगे। कहा जाता है कि टिहरी राजा से उन्होंने शरण मांगी लेकिन उन्हें बहुत कुछ ज्यादा मदद टिहरी रियासत से नहीं मिली इसके बाद विल्सन घूमते-घूमते उत्तरकाशी के हर्षिल घाटी में पहुंच गए , यहाँ की जगह उन्हें भा गयी. हर्षिल में रहते रहते हुए उन्होंने ने गुलाबो देवी से शादी कर ली.विल्सन हर्षिल में ही बस गये..रोज शिकार करते.. इसके साथ ही विल्सन ने बाद में देवदार की लकड़ी का व्यापार भी शुरू कर दिया था विल्सन ने उसके बाद हर्षिल में तरह-तरह की खेती राजमा_सेब और कई उत्पादों को विकसित किया जो कि आज भी हर्षिल की पहचान के रूप में जाने जाते हैं…बॉलिवुड की सुपर-डूपर हिट फ़िल्म राम तेरी गंगा मैली की शूटिंग भी यहीं हुई थी।

Amazing Harsil Tour भूलियेगा नही मुखबा गांव जाना
- Amazing Harsil Tour हर्षिल से मुखबा गांव की दूरी लगभग 2 किलोमीटर है। हजारों फीट की ऊंचाई पर स्थित यह गांव अद्भुत नजारों के लिए प्रसिद्ध है। यहां प्रकृति की खूबसूरती को देखते हुए बहती हुई ठंडी हवा की आवाज़ महसूस कर सकते हैं। यहां आप बर्फ़बारी का भी लुत्फ़ उठा सकते हैं। कई लोग इस जगह को देवी गंगोत्री का घर भी मानते हैं।

Amazing Harsil Tour हिल स्टेशन पंगोट है घूमने के लिए बेस्ट
- Amazing Harsil Tour अगर हर्षिल प्राकृतिक खूबसूरती और गंगोत्री नदी के लिए प्रसिद्ध है, तो बर्डवॉचर्स के लिए के लिए भी यह जगह किसी जन्नत से कम नहीं है। हर्षिल के घने जंगलों में पक्षियों की एक बृहद संख्या है। कहा जाता है कि यहां 5 सौ से भी अधिक पक्षियों की प्रजातियां मौजूद है। इन हजारों पक्षियों की मधुर आवाज यक़ीनन आपकी यात्रा को एक यादगार पल में तब्दील कर देंगे।

- गंगनानी
इस जगह को गंगा जी के नानी का घर माना जाता है और साल में एक बार गंगा जी अपनी नानी के घर आती हैं। इसके अलावा यहां पर एक गर्मपानी का कुंड हैं, जहां पर महिलाओं और पुरुषों के स्नान के जिए जगह भी बनाई गई है। इस जगह पर आप ऋषिकेश से आगे बढ़ते समय ही जाएं। यहां से हर्षिल 26 किलोमीटर रह जाता है।

Amazing Harsil Tour मुखवास को गंगा जी का घर माना जाता है। यह हर्षिल से एक किलामीटर दूरी पर स्थित एक बेहद सुंदर गांव है। दीपावली के दो दिन बाद गंगोत्री धाम का कपाट बंद होने के बाद गंगा जी को यहां के मंदिर में विराजमान किया जाता है। हर्षिल में इस गावं को सेब का भंडार कहा जाता है। यहां आपको हर तरफ सेब ही सेब की खेत दिखाई देंगे। अगर आपको सेब के बगीचे में घूमने के साथ-साथ मीठे सेब का आनंद लेना हो तो बगोरी गांव ज़रूर पहुंचें। हर्षिल में मौजूद झील में भी आप नौका विहार का आनंद उठा सकते हैं।
खबर में पढ़ें – पैर से चलेगा लैपटॉप – https://shininguttarakhandnews.com/rewa-girl-leptop-renuka-mishra/

