Amazing Hunted Nainital अगर आप रोमांच रहस्य और थ्रिल का अनुभव करना चाहते हैं तो आपकी चाहत नैनीताल के एक ख़ास इलाके में पूरी हो सकती है। हम बात कर रहे हैं नैनीताल भवाली रोड पर बने पाइन्स नामक लोकेशन के खास इलाके की जहाँ आप जैसे ही पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए कैंटोनमेंट बोर्ड की प्रॉपर्टी पर बनकर तैयार हुआ है अनोखा हॉन्टेड एरिया, जिसे हॉन्टेड पार्क भी बताया जा रहा है….
Amazing Haunted Nainital नैनीताल है पर्यटकों का फेवरेट डेस्टिनेशन

- Amazing Haunted Nainital लोग बताते हैं कि इस जगह को विकसित करने के पीछे का मकसद यहां पर्यटकों के लिए एक एडवेंचर पार्क बनाना है. साथ ही सेल्फी पॉइंट भी बनाया गया है, जहां पर्यटक अपनी तस्वीर ले सकते हैं. इसके अलावा बच्चों के खेलने के लिए झूले और हैरी पॉटर जैसा दिखने वाला झाड़ू भी रखा है. इसके अलावा यहां हवा में साइकिलिंग का भी लुत्फ उठाया जा सकता है. स्काई साइकिलिंग करवाने वाले ट्रेनर सुनील उपाध्याय ने बताया कि पर्यटक साइकिलिंग का काफी मजा लेते हैं. स्काई साइकिलिंग में सेफ्टी को लेकर खास ध्यान दिया जाता है. साइकिलिंग का किराया 200 रुपये रखा गया है.
Amazing Haunted Nainital हॉन्टेड एरिया में आपके लिए है ख़ास

- Amazing Hunted Nainital अब आप सोच रहे होंगे कि यहाँ आकर आपको क्या क्या मिलेगा ख़ास , तो चलिए बताते हैं हॉन्टेड एरिया में कुछ डरावने पुतले बनाकर रखे गए हैं. जबकि यहां पर एक स्केलेटन देखने को मिल जाएगा, जिसके साथ चैस खेलते हुए आप तस्वीर ले सकते हैं.

- Amazing Haunted Nainital यहां फूड वैन भी लगाई गई है, जहां पर्यटक रुककर लजीज पकवानों का स्वाद ले सकते हैं. यहां के मोमोज भी लोगों को काफी पसंद आते हैं. इस जगह से वादियों का दीदार भी किया जा सकता है.तो अगर आप बर्फ़बारी का मज़ा लेने नैनीताल आ रहे हैं तो भुतहे पार्क की सैर करना मत भूलियेगा
सपने में बंदर दिखने पर बागेश्वर धाम में मिलती है एंट्री https://shininguttarakhandnews.com/bageshwar-dham-sarkar-news/

