Congress Attack Dhami : नहीं सम्हल रहा तो मुख्यमंत्री दें इस्तीफा ! – कांग्रेस 1

देहरादून से अनीता तिवारी की रिपोर्ट – 

Congress Attack Dhami उत्तराखंड देव भूमि के बाद अब अपराध और अपराधियों की पसंदीदा भूमि कैसे बनता जा रहा है ?  उत्तराखंड में कानून व्यवस्था पटरी पर कैसे आएगी ? क्या अब प्रदेश को स्वतंत्र गृहमंत्री चाहिए ?  क्या अंकिता भंडारी हत्याकांड के साथ-साथ प्रदेश में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं के बाद राज्य सरकार को श्वेत पत्र जारी करना चाहिए ? कुछ ऐसे ही सुलगते सवालों के साथ उत्तराखंड कांग्रेस ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बहुत बड़ी मांग की है। 

Congress Attack Dhami गृह मंत्री पद से दें इस्तीफा – धस्माना

Congress Attack Dhami
Congress Attack Dhami
Congress Attack Dhami उत्तराखंड कांग्रेस के सीनियर उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने दो टूक कहा है कि हरीश रावत सरकार में गृह मंत्रालय एक अलग , अनुभवी काबिल मंत्री के पास था ऐसे में उस दौर में कानून व्यवस्था न सिर्फ बेहतरीन थी बल्कि जवाबदेही भी जनता के साथ तय थी। लेकिन मौजूदा धामी सरकार में गृह मंत्री के तौर पर मुख्यमंत्री का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक है और उन्हें अपनी व्यस्तता के चलते अब इस महत्वपूर्ण पद को छोड़ देना चाहिए। सलाह देते हुए धस्माना कहते हैं कि सीएम धामी को तलाश करना चाहिए कोई ऐसा काबिल मंत्री जो गृह मंत्री के इस बेहद संवेदनशील जिम्मेदारी को फुल टाइम मोनिटरिंग कर जनता की सुरक्षा पुख्ता बना सके । 
Congress Attack Dhami
Congress Attack Dhami
Congress Attack Dhami  उत्तराखंड कांग्रेस के तेजतर्रार नेता सूर्यकांत धस्माना ने अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े सवाल पर कहा कि यह सिर्फ एक घटना ही नहीं शर्मसार करने वाला सच है।  मैदान से अपराधी पहाड़ की ओर बड़े आराम से बढ़ रहे हैं और जिन इलाकों में कभी जीरो क्राइम हुआ करता था वहां पर बड़ी और जघन्य अपराध की घटनाएं भी प्रदेश में हो रही है । यह बताता है कि प्रदेश में गृह मंत्री के तौर पर मुख्यमंत्री की व्यस्तता की वजह से विभाग पर वो पकड़ नज़र नहीं आती है । ऐसे में जब अपराध की तादात लगातार बढ़ रही है ऐसे में कांग्रेस की मांग है कि सीएम धामी गृह मंत्री का पद छोड़ एक स्वतंत्र होम मिनिस्टर बनाये।
Congress Attack Dhami
Congress Attack Dhami
Congress Attack Dhami वहीं कांग्रेस नेता सूर्यकांत धस्माना का यह भी कहना है कि अगर पहले से खाली पड़े मंत्री पदों की बात करें तो लगता है भाजपा में काबिल विधायकों और मंत्रियों की बेहद कमी है , तभी लंबे समय से उनकी खोज पूरी नहीं हो पा रही है। ऐसे में गृहमंत्री जैसे बेहद संवेदनशील और गंभीर विभाग की जिम्मेदारी किसे देनी चाहिए ये खुद सरकार को तय करने में पसीने छूट सकते हैं।
Congress Attack Dhami
Congress Attack Dhami
Congress Attack Dhami विधानसभा सत्र में बीते दिनों धर्मांतरण कानून पास होने पर कांग्रेस उपाध्यक्ष धस्माना का कहना है कि उत्तराखंड जैसे जटिल पहाड़ी राज्य में तमाम ऐसी चुनौतियां है जिस पर सरकार को पहले काम करना चाहिए। शिक्षा , स्वास्थ्य रोजगार,  महिलाओं और बुजुर्गों के साथ-साथ पलायन जैसी विकट समस्या पर धामी सरकार को ठोस कार्यवाही करनी चाहिए ना कि धर्मांतरण जैसे विवादित कानून बनाने में जल्दी बाजी दिखाया जाए । उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बीते 5 साल के दौरान हुए प्रदेश में धर्मांतरण के आंकड़े भी पेश करें और बताएं कि आखिर उत्तराखंड में यह कानून बनाने की इतनी ज़रूरत और जल्दी क्यों है ?
धर्मांतरण कानून और उत्तराखंड – https://shininguttarakhandnews.com/dhami-2-bill-passed/
ShiningUttarakhandNews

We are in the field of Electronic Media from more than 20 years. In this long journey we worked for some news papers , News Channels , Film and Tv Commercial as a contant writer , Field Reporter and Editorial Section.Now it's our New venture of News and Informative Reporting with positive aproch specially dedicated to Devbhumi Uttarakhand and it's glorious Culture , Traditions and unseen pictures of Valley..So plz support us and give ur valuable suggestions and information for impressive stories here.