सिर्फ 37 लोगों को है ये एक्वाजेनिक अर्टिकेरिया ! Aquagenic Urticaria

लॉरेन मोंटेफुस्को को जो समस्या है उसे एक्वाजेनिक अर्टिकेरिया कहा जाता है। मिली जानकारी के मुताबिक अब तक सिर्फ 37 ऐसे मामले सामने आये हैं, जिसमें लोगों को पानी से एलर्जी की बात सामने आई है। 22 साल की इस लड़की ने बताया कि जब वह नहाती है या पानी के संपर्क में आती है तो उसकी खुजली एक घंटे तक बनी रह सकती है। ऐसा लगता है कि खुजली त्वचा पर नहीं बल्कि अंदर से हो रही है। मैं ना खुजलाने की कोशिश करती हूं लेकिन ऐसा हो नहीं पाता।

12 साल की उम्र में पता चली बीमारी
नहाने की जगह ये लड़की “बॉडी वाइप्स” का इस्तेमाल करती है। लॉरेन मोंटेफुस्को ने बताया कि वह जल्दी से नहाकर शरीर को पोछ लेती है और कपड़े पहन लेती है। शरीर पर पानी का इस्तेमाल कम करना पड़े, इसके लिए सूखे शैम्पू का इस्तेमाल करती हूं। 12 साल की उम्र में ही इस परेशानी का पता चला और डॉक्टर के पास गई, जहां उसे इस एलर्जी के बारे में पता चला। लड़की ने बताया कि इस बीमारी की वजह से उसकी मानसिक स्थिति पर भी काफी प्रभाव पड़ा। वह खुद से ही घृणा करने लगी थी क्योंकि वह ठीक से नहा नहीं पाती थी। सोशल मीडिया के जरिए उसे एक ऐसे समूह के बारे में पता चला, जो नहाना पसंद नहीं करता। उन लोगों से मिलकर इस लड़की को थोड़ा अच्छा लगा और उनके ग्रुप में शामिल हो गई।