Dehradun Congress News : महानगर कांग्रेस अध्यक्ष के राजतिलक में गरजे धस्माना , 1 Truth

देहरादून से अनीता तिवारी की रिपोर्ट –

Dehradun Congress News केंद्र की मोदी सरकार व राज्य की धामी सरकार दोनों में सबसे बड़ी समानता यह है कि दोनों ही सरकारों में घोटालेबाजों को खुलामखुल्ला संरक्षण दिया गया है यह आरोप किशनपुर में कांग्रेस के नव नियुक्त महानगर अध्यक्ष डॉक्टर जसविंदर सिंह गोगी व महानगर महिला कांग्रेस की नव नियुक्त अध्यक्षा उर्मिला थापा के अभिनंदन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं एआईसीसी सदस्य सूर्यकांत धस्माना ने लगाए।

 

Dehradun Congress News गोगी – उर्मिला के अभिनंदन समारोह में जुटे कांग्रेसी

Dehradun Congress News
Dehradun Congress News

Dehradun Congress News उन्होंने केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि आज देश में और प्रदेश में भी बेरोजगारी अपने चरम पर है। पिछले 75 वर्षों में देश की जनता ने ऐसी बेरोजगारों कभी नहीं झेली। उन्होंने कहा कि 2014 में देश के युवाओं से दो करोड़ रोजगार हर वर्ष देने का वादा करने वाले श्री नरेन्द्र मोदी जी आज बेरोजगारी पर बात करने को तैयार नहीं और “न खाऊंगा ना खाने दूंगा ” का उदघोष करने वाले प्रधानमंत्री आज अडानी मामले में लगे किसी भी आरोप का जवाब देने का साहस नहीं कर रहे।

Dehradun Congress News
Dehradun Congress News

Dehradun Congress News सीनियर पार्टी लीडर धस्माना ने कहा कि यही हाल उत्तराखंड में हैं, प्रदेश में बेरोजगारों के साथ हुए सबसे बड़े विश्वासघात भर्ती घोटाले की जांच सीबीआई से कराए जाने की मांग पूरा विपक्ष और बेरोजगार युवा कर रहे हैं लेकिन सरकार बजाय सीबीआई की जांच की सिफारिश करने के युवाओं पर लाठियां भांज कर उनको जेल भेज रही है। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष की प्रशंसा करते हुए धस्माना ने कहा कि वे युवा हैं और पड़े लिखे प्रोफेसर हैं अतः उनको जो जिम्मेदारी इस चुनौती पूर्ण समय में अध्यक्ष के रूप में मिली है उसे वे बखूबी निभाएंगे और पार्टी को पूरे महानगर में बूथ स्तर पर मजबूती प्रदान करेंगे।

Dehradun Congress News केंद्र व राज्य में भाजपा के राज में घोटालेबाजों को खुला संरक्षण – सूर्यकांत धस्माना

Dehradun Congress News धस्माना ने महिला कांग्रेस की नव नियुक्त अध्यक्ष उर्मिला थापा को बधाई देते हुए कहा कि वे अब दोहरी जिम्मेदारी निभाएंगी और अपने राजपुर वार्ड की पार्षद की भूमिका के साथ न्याय करते हुए पूरे महनागर में भी महिलाओं को संघठित करने का काम करेंगी। इस अवसर पर नए अध्यक्ष डॉक्टर गोगी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा व मेहनत से महनागर में पार्टी को मजबूत कर जनसरोकार के लिए संघर्ष करेंगे व विशेष रूप से मलिन बस्तियों के नियमितीकरण के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का सहयोग ले कर संघर्ष करेंगे।

Dehradun Congress News

Dehradun Congress News नवनियुक्त महिला कांग्रेस अध्यक्षा उर्मिला थापा ने कहा कि वे पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन ले कर पूरे नगर में पहले वार्ड स्तर पर और फिर बूथ स्तर पर महिला संगठन को खड़ा करेंगी। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस की महामंत्री गोदावरी थापली, महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष आशा मनोरमा शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष नेगी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मोहन थापली, वार्ड राजपुर कांग्रेस मुकेश कुमार, रिजवान अहमद, अभिषेक तिवारी, अनुज दत्त शर्मा, बबलू नारायण ने भी संबोधित किया। कार्यकर्म का संचालन बीएस रावत ने किया।

हरिद्वार में होगा ज्योतिष महाकुंभ , सम्मानित होंगी विभूतियाँ https://shininguttarakhandnews.com/jyotish-mahakumbh-haridwar/

ShiningUttarakhandNews

We are in the field of Electronic Media from more than 20 years. In this long journey we worked for some news papers , News Channels , Film and Tv Commercial as a contant writer , Field Reporter and Editorial Section.Now it's our New venture of News and Informative Reporting with positive aproch specially dedicated to Devbhumi Uttarakhand and it's glorious Culture , Traditions and unseen pictures of Valley..So plz support us and give ur valuable suggestions and information for impressive stories here.