Bengaluru Viral News  “कपड़े उतार के नंगा करूंगी तुझे.”

Bengaluru Viral News हम इस वायरल खबर की पुष्टि नहीं करते हैं केवल सोशल मीडिया में आई इस खबर को जन जागरूकता के लिए जस की तस पेश कर रहे हैं। खबर बेंगलुरु के येलहंका न्यू टाउन इलाके की है जहाँ गुरुवार को ट्रैफिक विवाद के दौरान एक महिला का पुलिस पर भड़काऊ हमला चर्चा का विषय बन गया. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में महिला को ट्रैफिक पुलिसकर्मियों पर भद्दी हिंदी गालियां बकते और धमकियां देते हुए देखा जा सकता है. इस घटना ने  राहगीरों का ध्यान खींचा ….

ऑनलाइन तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं Bengaluru Viral News

बताया जा रहा है कि ट्रैफिक पुलिस ने महिला के दोपहिया वाहन को रोककर व्हील क्लैम्प लगाया था, जिससे गुस्साई महिला ने मौके पर ही पुलिसकर्मियों से भिड़ना शुरू कर दिया. इस दौरान महिला ने अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल किया और एक पुरुष एवं एक महिला ट्रैफिक पुलिसकर्मी को खुली चुनौती दी. करीब एक मिनट लंबे इस वीडियो को ऑनलाइन हजारों बार शेयर किया गया है. राहगीरों की भीड़ मौके पर मौजूद थी और लोग महिला के बर्ताव को लेकर हैरान थे.

कैसे शुरू हुआ विवाद? Bengaluru Viral News

जानकारी के मुताबिक, दो ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने महिला का वाहन रोका और उस पर व्हील कैप लगाया. इसी बात पर महिला आगबबूला हो गई और तेज आवाज में गालियां देने लगी. वह हेलमेट पहने हुए थी और अपने एक पुरुष स्टाफ मेंबर का बचाव करते हुए पुलिसकर्मियों पर चिल्ला रही थी.

पुलिस को दी गालियां और धमकियां

वायरल वीडियो में महिला को एक पुरुष पुलिसकर्मी से कहते सुना गया, “बह*** मेरे स्टाफ़ को कुछ मत कहना. तेरी हिम्मत कैसे हुई उसकी टी-शर्ट छूने की.” इसके बाद महिला ने महिला पुलिसकर्मी को भी आपत्तिजनक भाषा में धमकी दी, “कपड़े उतार के नंगा करूंगी तुझे.” महिला पुलिसकर्मी के खिलाफ दिए गए इस बयान पर मौके पर मौजूद एक पुरुष ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने कहा, “आप महिला हैं, इसलिए हम सम्मानपूर्वक बात कर रहे हैं. वरना स्थिति कुछ और होती.” इस पर महिला ने पुलिस को चुनौती देते हुए कहा कि अगर हिम्मत है तो उसे गिरफ्तार करें.

पुलिस ने की कार्रवाई

येलहंका न्यू टाउन बेंगलुरु सिटी पुलिस ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पुष्टि की कि यह घटना 14 अगस्त 2025 को हुई. पुलिस ने लिखा, “इस दिन 14.08.2025 को, इस घटना के संबंध में येलहंका न्यू टाउन पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है, आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है और आरोपियों के खिलाफ कानूनी जांच शुरू की गई है.“शाइनिंग उत्तराखंड न्यूज़ वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।