Bhagyalaxmi Dairy आज आपको एक रोचक और जानकारी से भरी खबर बता रहे हैं। बात आज एक ख़ास दूध की डेयरी की करेंगे जहाँ से निकलने वाला मीठा और ख़ास दूध ख़ास लोग ही पीते हैं। पुणे शहर में देश की सबसे आधुनिक डेयरी है, जिसका नाम ‘भाग्यलक्ष्मी’ है। इस डेयरी का दूध मुंबई के रईसों की ग्लास और कई सेलेब्स के ड्रिंक्स में भेजा जाता है। आज आपको इसकी खूबियों की बात बताएँगे
Bhagyalaxmi Dairy सामान्य दूध से महंगा है इस डेयरी का दूध

- Bhagyalaxmi Dairy भाग्यलक्ष्मी डेयरी के कस्टमर आम नहीं बल्कि बेहद खास लोग हैं। इनमें अंबानी फैमिली से लेकर अमिताभ बच्चन, सचिन तेंडुलकर, अक्षय कुमार जैसे स्टार्स भी इसी डेयरी का दूध पीते हैं। भाग्यलक्ष्मी डेयरी पुणे के पास मंचर में स्थित है। यह डेयरी 35 एकड़ क्षेत्र में फैली हुई है। इस डेयरी में 3000+ गाय हैं। डेयरी में एक लीटर दूध की कीमत करीब 120 रुपए लीटर है।
Bhagyalaxmi Dairy - Bhagyalaxmi Dairy भाग्यलक्ष्मी डेयरी में हर दिन करीब 25 हजार लीटर मिल्क का प्रोडक्शन होता है। यहां दूध निकालने के लिए मॉर्डर्न और हाइजीन टेक्निक का इस्तेमाल किया जाता है।भाग्यलक्ष्मी डेयरी के मालिक देवेंद्र शाह हैं। शाह पहले टेक्सटाइल बिजनेस में एक्टिव थे। हालांकि, बाद में उन्होंने डेयरी फार्म खोलने का फैसला किया। देवेन्द्र शाह ने सबसे पहले 175 ग्राहकों के साथ ‘प्राइड ऑफ काउ’ ब्रांड लॉन्च किया था।
Bhagyalaxmi Dairy - Bhagyalaxmi Dairy भाग्यलक्ष्मी डेयरी का दूध उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम हर दिशा में सप्लाई होता है। भाग्यलक्ष्मी डेयरी के फिलहाल 25 हजार से ज्यादा सैटिस्फाइड कस्टमर हैं।भाग्यलक्ष्मी डेयरी में स्विट्जरलैंड ब्रीड की 3 हजार से ज्यादा होलिस्टिन फ्रिसियन नस्ल की गाय हैं। ये नस्ल हर दिन करीब 25-28 लीटर दूध देती है। इस गाय की कीमत 90 हजार से लेकर 1.5 लाख रुपए के बीच है।
- Bhagyalaxmi Dairy भाग्यलक्ष्मी डेयरी की गायों का खास ख्याल रखा जाता है। यहां कि गाय को पीने के लिए RO का पानी दिया जाता है। इस नस्ल की गाय को सोयाबीन के अलावा मक्की का चारा, अल्फा घास और सब्जियां खिलाई जाती हैं। भाग्यलक्ष्मी डेयरी में दूध निकालने से लेकर उसकी पैकिंग और बॉटलिंग जैसा सभी काम ऑटोमेटिक तरीके से होता है। दूध पाइप से साइलोज में और इसके बाद पाश्चुराइज्ड होकर बोतल में पैक किया जाता है।
- Bhagyalaxmi Dairy भाग्यलक्ष्मी डेयरी में आने वाले लोगों को अपने पैरों को अच्छी तरह धोना जरूरी होता है। यहां दूध निकालने से पहले हर एक गाय का टेस्ट किया जाता है। अगर कोई गाय बीमार है, तो उसे तत्काल अस्पताल ले जाया जाता है। देवेंद्र शाह की बेटी और कंपनी की मार्केटिंग हेड अक्षाली शाह बताती हैं कि पुणे से मुंबई के लिए हर दिन दूध की सप्लाई फ्रीजिंग डिलीवरी वैन से होती है। इस वैन में दूध को एक निश्चित तापमान पर रखा जाता है, जिससे वो खराब नहीं होता।
बेटा पैदा हुआ तो भाजपा सरकार देगी ये उपहार , https://shininguttarakhandnews.com/rekha-arya-news-mahalakshmi-kit/