BJP Controversial Leaders : भाजपा छोड़ सकते हैं ये बड़े नेता ! 1 अटकले हुई तेज़

BJP Controversial Leaders दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी होने का दावा करने वाली भारतीय जनता पार्टी हिंदुस्तान में मजबूत और लोकप्रिय सरकार के रूप में रिकॉर्ड जीत के साथ राज कर रही है। विपक्ष लगातार कमजोर हुआ है और बिखर भी गया है। लोग कहते हैं कि ये मोदी लहर का असर है जो 2024 में भी पूरी दमखम के साथ नजर आने वाला है। लेकिन बीते कुछ महीनों की बात करें तो भाजपा के लिए बहुत अच्छे संकेत नहीं आ रहे हैं। क्योंकि उसी के बड़े नेताओं के बोल विद्रोही होने लगे हैं कौन हैं ये बागी तेवर अपनाने वाले लीडर आपको आगे बताते हैं। 

BJP Controversial Leaders क्या होगा बड़ा सियासी ड्रामा ? 

 
BJP Controversial Leaders
BJP Controversial Leaders
  • BJP Controversial Leaders यह अलग बात है कि मुख्य विपक्षी पार्टी और देश की सबसे पुरानी पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस बुरे दौर से गुजर रही है। आलम यह है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भी नूरा कुश्ती जारी है। फिर वह चाहे युवराज  राहुल गांधी हो या बहन प्रियंका या फिर सुप्रीमो सोनिया गांधी …. लगातार अपने बड़े नेताओं के विरोध , पार्टी छोड़ने और दलबदल की वजह से हाशिए पर पहुंचते नजर आ रहे हैं।  ऐसे में कांग्रेस 2024 में भाजपा को टक्कर दे पाएगी यह कहना बहुत मुश्किल है। लेकिन जिस तरह से कुछ बड़े राज्यों में भाजपा को बीते समय में झटके लगे और सत्ता परिवर्तन हुआ है , उसके बाद एक बार फिर विपक्ष में उम्मीद जगी है।  

BJP Controversial Leaders
BJP Controversial Leaders
  •   BJP Controversial Leaders अब बात उन नेताओं की करते हैं जो भाजपा के लिए ही सिरदर्द बनने लगे हैं , क्योंकि यह नेता राष्ट्रीय स्तर के बड़े और दिग्गज फेस माने जाते हैं। अभी फिलहाल मोदी ,शाह और नड्डा की तिगड़ी इन नेताओं के विद्रोही स्वर पर खामोश है। जी हां आप बिल्कुल ठीक समझ रहे हैं हम बात कर रहे हैं सांसद वरुण गांधी , बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की जो अपने बयानों की वजह से इन दिनों चर्चाओं में बने हुए हैं। क्योंकि इनके बयान पार्टी को डैमेज करते नजर आ रहे हैं। 
BJP Controversial Leaders
BJP Controversial Leaders

  • BJP Controversial Leaders भाजपा के सीनियर लीडर सुब्रमण्यम स्वामी ने तो पार्टी के सबसे बड़े राजनीतिक शत्रु और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को बेहतरीन और साहसी नेता बताते हुए उन्हें करिश्माई मुख्यमंत्री बताया और कहा कि वह टीएमसी ज्वाइन नहीं करेंगे क्योंकि वह पहले से ही ममता बनर्जी के साथ हैं…  आपको बता दें कि बीजेपी नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी ने ममता बनर्जी से कोलकाता में जाकर मुलाकात की है इसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट करके दी।  ऐसे में मीडिया स्वामी के उन बयानों का भी जिक्र कर रही है जिसमें उन्होंने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी में अब कोई भी फैसला बिना प्रधानमंत्री मोदी की सहमति और कृपा के नहीं होता , बोर्ड हो या कोई भी पद इसमें अब संगठन का वह दबदबा नहीं बचा है जो किसी जमाने में हुआ करता था। ऐसे में स्वामी के यह बोल विद्रोही नजर आते हैं। 
  •   BJP Controversial Leaders दूसरी तरफ सांसद वरुण गांधी की बात करें तो युवाओं के मुद्दे पर , बेरोजगारी किसान , अर्थव्यवस्था और तमाम मुद्दों पर लगातार व अपनी ही पार्टी के नेताओं मंत्रियों और सरकार पर हमले करते रहते हैं। वह अपनी सरकार फिर वह चाहे केंद्र की हो या राज्य की उस पर सवाल दागते रहते हैं। वो सोशल मीडिया के ज़रिये पार्टी से ही पूछते हैं कि जिस उम्मीद के साथ जनता ने उन्हें चुना है उन उम्मीदों को पूरा करने में वह नाकाम क्यों हो रहे हैं।  यानी यह कहा जा सकता है कि सांसद वरुण गांधी भी बागी नेताओं की फेहरिस्त में टॉप पर है।
  •   BJP Controversial Leaders अब बात करते हैं तीसरे नेता की जो फिलहाल केंद्र में मंत्री तो है लेकिन अभी ताजा-ताजा उन्हें पार्टी ने संसदीय बोर्ड  की लिस्ट से बाहर कर दिया है। जी हां हम बात कर रहे हैं केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी जी , जिन्होंने कहा है कि उनका मन राजनीति से संन्यास लेने का करता है और जिसके पीछे उन्होंने कई ऐसे कारण गिनाए हैं जो उनकी ही सरकार पर हमले करते नजर आते हैं। इसके अलावा भी कई कई ऐसे चेहरे हैं जो फिलहाल मीडिया में बयान तो नहीं दे रहे लेकिन उनके मन में विद्रोह की आग धधक जरूर रही है। तो क्या यह इशारा है कि 2024 के पहले देश की सबसे मजबूत और कामयाब पार्टी के अंदर कुछ ऐसा उथल-पुथल होगा जो अप्रत्याशित होगा और विपक्ष के लिए कहीं ना कहीं फायदेमंद ….. फिलहाल तो इंतजार करना होगा क्योंकि राजनीति के रंग भी निराले हैं और नेताओं  की फितरत भी अजीब होती है। वह कब किस करवट बदल जाएंगे शायद वह खुद भी नहीं जानते लेकिन इतना तो तय है कुछ तो है जिस  से अब धुआं उठने लगा है। 

Must Read – कांग्रेस अध्यक्ष बनेंगे अशोक गहलोत – सीएम होंगे पायलट – सूत्र https://shininguttarakhandnews.com/congress-president-gahlot-news/

ShiningUttarakhandNews

We are in the field of Electronic Media from more than 20 years. In this long journey we worked for some news papers , News Channels , Film and Tv Commercial as a contant writer , Field Reporter and Editorial Section.Now it's our New venture of News and Informative Reporting with positive aproch specially dedicated to Devbhumi Uttarakhand and it's glorious Culture , Traditions and unseen pictures of Valley..So plz support us and give ur valuable suggestions and information for impressive stories here.