Dehradun Cloud Burst : फटा बादल , मचा कोहराम और दौड़ पड़े मंत्री गणेश जोशी, 1 Sad News World

स्पेशल रिपोर्ट – अनीता तिवारी

Dehradun Cloud Burst उत्तराखंड सरकार के कृषि मंत्री और मसूरी विधायक गणेश जोशी सुबह-सुबह आपदा ग्रस्त इलाकों में पहुंचे और हालात का जायजा लिया। देहरादून उत्तराखंड में बीते 24 घंटे से जोरदार बारिश हो रही है इसी वजह से नदियां उफान पर है और कई जगह भूस्खलन से रास्ते भी बंद हो गए हैं राजधानी देहरादून के मालदेवता में भी ऐसी ही आफत की बारिश हुई है जिसके बाद जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है।

Dehradun Cloud Burst उत्तराखंड सरकार आफत की बारिश पर अलर्ट हुई

Dehradun Cloud Burst
Dehradun Cloud Burst
  •  Dehradun Cloud Burst देहरादून जिले में बीती रात बादल फटने की खबर मिलते ही प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी सकरी हो गए और लगातार आपदा ग्रस्त इलाकों में राहत के निर्देश देते रहे। रायपुर ब्लॉक के सरखेत गांव में लोगों ने यह जानकारी प्रशासन को दी। एसडीआरएफ की टीम सूचना पाते ही मौके पर पहुंच गई। फिलहाल राहत की बात ये है कि घटना के बाद गांव में फंसे सभी लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। इस बीच मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। 

  • Dehradun Cloud Burst मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक एवं वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक विक्रम सिंह ने बताया कि अगले चौबीस घंटे में देहरादून, चमोली और बागेश्वर के कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। ऐसे में आपदा प्रबंधन विभाग से जुड़े अधिकारियों रहने की जरूरत है। इन जिलों में भारी बारिश के साथ ही कहीं-कहीं तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है।

 बारिश से नदियां उफान पर, प्रशासन अलर्ट 

  • Dehradun Cloud Burst बारिश से सौंग, सुसवा, चंद्रभागा नदियां उफान पर आ गई हैं। वहीं बंगाला नाला और अन्य छोटे नालों का जलस्तर भी बढ़ गया। लगातार हो रही बारिश के बाद प्रशासन ने बाढ़ चौकियों को अलर्ट कर दिया गया है। वहीं किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए एसडीआरएफ को भी तैयार रहने के लिए कहा गया है। वहीं देहरादून में भी प्रेमनगर के पास टोंस नदी उफान पर आ गई।

खबर पढ़ें – भाजपा छोड़ सकते हैं ये नेता – https://shininguttarakhandnews.com/bjp-controversial-leaders/

ShiningUttarakhandNews

We are in the field of Electronic Media from more than 20 years. In this long journey we worked for some news papers , News Channels , Film and Tv Commercial as a contant writer , Field Reporter and Editorial Section.Now it's our New venture of News and Informative Reporting with positive aproch specially dedicated to Devbhumi Uttarakhand and it's glorious Culture , Traditions and unseen pictures of Valley..So plz support us and give ur valuable suggestions and information for impressive stories here.