Burkini Controversy : बुर्का और बिकिनी से बनी फुल बॉडी स्विमसूट “बुर्किनी” पर बहस, 1 Lifestyle World

Burkini Controversy  करीब एक महीने पहले फ्रांस के शहर ग्रेनोबल ने स्विमिंग पूल में मुस्लिम महिलाओं को बुर्किनी पहनने की इजाजत दे दी थी। इस फैसले पर वहां खूब हंगामा हुआ, मामला पहले लोअर कोर्ट और फिर सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा। 21 जून के फैसले में अदालत ने ग्रेनोबल शहर के फैसले को रद्द करते हुए बुर्किनी पर बैन को बरकरार रखा है। इसके बाद बुर्किनी को लेकर एक नई बहस छिड़ गई है।

Burkini Controversy बुर्किनी को लेकर एक नई बहस छिड़ गई

Burkini Controversy  बुर्का और बिकिनी से बनी फुल बॉडी स्विमसूट
Burkini Controversy  बुर्का और बिकिनी से बनी फुल बॉडी स्विमसूट

Burkini Controversy  आपके जेहन में ये सवाल उठ रहा होगा कि आखिर बुर्किनी होती क्या है? क्या ये बुर्के से कुछ अलग है? इस पर बैन क्यों लगाया जा रहा है? चलिए इन्हीं सवालों के जवाब तलाशते हैं…बुर्किनी एक ऐसा फुल बॉडी स्विमसूट है, जिसमें चेहरे, हाथों और पैरों को छोड़कर बाकी सब ढंका रहता है। बुर्किनी शब्द ‘बुर्का’ और ‘बिकिनी’ शब्दों को मिलाकर बना है। ये ड्रेस काफी हद तक बुर्के से मिलती-जुलती है, लेकिन बुर्के के उलट इसमें चेहरा खुला रहता है। बुर्किनी का इस्तेमाल मुस्लिम महिलाएं काफी हद तक इस्लाम के नियमों के दायरे में रहकर स्विमिंग पूल में नहाने के लिए करती हैं

 

Burkini Controversy  बुर्का और बिकिनी से बनी फुल बॉडी स्विमसूट
Burkini Controversy  बुर्का और बिकिनी से बनी फुल बॉडी स्विमसूट

Burkini Controversy  ऑस्ट्रेलियाई फैशन डिजाइनर के दिमाग की उपज है बुर्किनी

  • Burkini Controversy  बुर्किनी के अस्तित्व में आने की कहानी भी बेहद रोचक है। बुर्किनी को सबसे पहले साल 2004 में लेबनान मूल की एक ऑस्ट्रेलियाई मुस्लिम फैशन डिजाइनर अहेदा जानेटी ने डिजाइन की थी। जानेटी ने बुर्किनी डिजाइन करने के पीछे की कहानी द गार्जियन के लिए लिखे अपने एक लेख में बताई थी। जानेटी का कहना था कि एक बार मैंने अपनी भतीजी को हिजाब पहनकर नेटबॉल खेलते देखा तो मुझे मुस्लिम लड़कियों के लिए एक ऐसी ड्रेस बनाने का ख्याल आया, जो स्पोर्ट्स के लिहाज से आरामदायक हो। जो वेस्टर्न लाइफ स्टाइल को अपनाने के साथ ही मुस्लिम लड़कियों की जरूरतों को भी पूरा करती हो। बस यहीं से जानेटी के दिमाग में बुर्किनी का कॉन्सेप्ट आया।

    Burkini Controversy  बुर्का और बिकिनी से बनी फुल बॉडी स्विमसूट
    Burkini Controversy  बुर्का और बिकिनी से बनी फुल बॉडी स्विमसूट

    Burkini Controversy  बुर्किनी पर 2016 में फ्रांस ने लगाया था बैन

  • Burkini Controversy  बुर्किनी पर सबसे पहले 2016 में फ्रांस ने बैन लगाया था, इस बैन से पहले ही जानेटी की कंपनी अहिदा दुनिया भर में 7 लाख से ज्यादा बुर्किनी बेच चुकी थी। मुस्लिम महिलाओं के साथ ही ये ड्रेस गैर-मुस्लिमों और कैंसर पीड़ितों के बीच भी काफी लोकप्रिय हुई। जानेटी ने 2016 में Politico को दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि बुर्किनी के करीब 40% खरीदार गैर-मुस्लिम हैं। जानेटी के मुताबिक, हमने बुर्किनी को यहूदियों, हिंदुओं, ईसाइयों और शरीर की विभिन्न समस्याओं से पीड़ित महिलाओं को बेचे हैं। यहां तक पुरुष भी इसे खरीदना चाहते हैं।

    Burkini Controversy  बुर्का और बिकिनी से बनी फुल बॉडी स्विमसूट
    Burkini Controversy  बुर्का और बिकिनी से बनी फुल बॉडी स्विमसूट

    Burkini Controversy  साउथ एशिया में बुर्का तो यूरोप में नकाब का है चलन

  • Burkini Controversy  बुर्का एक तरह का घूंघट होता है, जिसे ज्यादातर अफगानिस्तान और दक्षिण एशिया की मुस्लिम महिलाएं पहनती हैं। बुर्का कपड़े का एक सिंगल पीस होता है, जो पूरे शरीर को ढकता है। इसमें चेहरे के पास आमतौर पर केवल एक पतली जाली होती है, जिससे महिला बाहर देख सकती है। वहीं यूरोप और खाड़ी देशों में बुर्का के बजाय नकाब ज्यादा चलन में है। नकाब भी एक तरह का घूंघट होता है, जो आम तौर पर चेहरे के निचले आधे हिस्से को ही ढंकता है और इसमें आंखों के आसपास की जगह खुली रहती है।वहीं सिर, कान और गले को ढंकने वाले स्कार्फ को हिजाब कहते हैं, इसमें चेहरा खुला रहता है। अधिकतर मुस्लिम देशों में इसका इस्तेमाल होता है।

पढ़िए रोचक खबर में – अश्लीलता में डूबे ओटीटी वेब सीरीज https://shininguttarakhandnews.com/web-series-promote-nudity-news/

ShiningUttarakhandNews

We are in the field of Electronic Media from more than 20 years. In this long journey we worked for some news papers , News Channels , Film and Tv Commercial as a contant writer , Field Reporter and Editorial Section.Now it's our New venture of News and Informative Reporting with positive aproch specially dedicated to Devbhumi Uttarakhand and it's glorious Culture , Traditions and unseen pictures of Valley..So plz support us and give ur valuable suggestions and information for impressive stories here.