Cabbages and Condoms : सुरक्षित सेक्स को बढ़ावा दे रहा है कंडोम कैफे – Appeal 4 Safe Sex

Cabbages and Condoms दोस्तों के साथ कुछ खाने पीने का मन हो या कॉफी पीने का, ज्यादातर लोगों को नए नए कैफे एक्सप्लोर करना बहुत पसंद होता है। आजकल कई तरह के थीम वाले कैफे बहुत लोकप्रिय हो रहे हैं। अक्सर लोग कैफे के थीम को देखकर उसकी तरफ आकर्षित होते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे अनोखे कैफे के बारे में बताने जा रहे हैं जहां हर चीज कंडोम से बनी है।

Cabbages and Condoms
Cabbages and Condoms

Cabbages and Condoms कंडोम से बनी है हर चीज़, ग्राहकों को दिया जाता है कंडोम

  • Cabbages and Condoms नामक इस कैफे में मूर्तियों से लेकर हैंगिंग लैंप तक, सब कुछ कंडोम से तैयार किया गया है। इस कैफे का उद्देश्य सुरक्षित सेक्स को बढ़ावा देना है। यह कैफे सोशल मीडिया पर लोगों को अपनी तरफ काफी आकर्षित कर रहा है।
Cabbages and Condoms
Cabbages and Condoms
  • Cabbages and Condoms यह कैफे बैंकॉक के 10 सुखुमवित सोई 12 में स्थित है, जो रोजाना सुबह 11 बजे से रात 10 बजे तक खुला रहता है। इस कैफे अपने ग्राहकों को कंडोम और बर्थ कंट्रोल के बारे में जागरूक कार्य है। इस कैफे में मूर्तियों की पोशाक से लेकर, फूल, सांता क्लॉज की दाढ़ी और यहां तक की लैंप भी कंडोम से बनी हुई है। यहां तक कि कैफे की टेबल को भी कंडोम से सजाया गया है।

    Cabbages and Condoms
    Cabbages and Condoms
  • Cabbages and Condoms इस कैफे के अंदर लगे पोस्टर्स पर जोक्स और मैसेज लिखे हैं जो लोगों को सेक्स, परिवार नियोजन और दूसरे मुद्दों पर जागरुक करते हैं। इतना ही नहीं, यहां आने वाले ग्राहकों को खाने के बाद में मुफ्त में कंडोम दिया जाता है। कैफे के अंदर एक कंडोम थीम वाला फोटो बूथ भी है। यह एक कंडोम थीम हैंडीक्राफ्ट स्टोर भी है, जहां अनोखे कंडोम बेस्ड हैंडीक्राफ्ट्स मिलते हैं। यह कैफे अपने अनोखी थीम के साथ साथ अपने खाने के लिए भी मशहूर है। इस कैफे में काफी, मॉकटेल, आइस क्रीम और ऑथेंटिक थाई फूड मिलता है।

बड़ी खबर में पढ़िए – सनी लियोनी को किसने ठंडा किया – https://shininguttarakhandnews.com/sunny-leone-latest-videos/

ShiningUttarakhandNews

We are in the field of Electronic Media from more than 20 years. In this long journey we worked for some news papers , News Channels , Film and Tv Commercial as a contant writer , Field Reporter and Editorial Section.Now it's our New venture of News and Informative Reporting with positive aproch specially dedicated to Devbhumi Uttarakhand and it's glorious Culture , Traditions and unseen pictures of Valley..So plz support us and give ur valuable suggestions and information for impressive stories here.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *