Sunny Leone : हॉट सनी लियोनी को उन्होंने मिलकर एकदम ठंडा कर दिया -1 Negative Shades of Stardom

Story By – Priyanshu Dwivedi , Uttar Pradesh

Sunny Leone फिल्म इंडस्ट्री में किसी के भी करियर का ग्राफ एक जैसा नहीं रहता। कुछ ऐसा ही हुआ है सनसनी  बेबी डॉल सनी लियोनी (Sunny Leone) के साथ । गोरी चिट्टी-सी इस अदाकारा को अच्छा-बुरा हर तरह का फेज देखने को मिला। लोगों ने उनके पॉर्न इंडस्ट्री (Porn Industry) से आने की बात की जमकर आलोचना भी की। लेकिन कभी भी उसका असर ऐक्ट्रेस खुद पर पड़ने नहीं दिया। वह अपना काम करने में लग गईं।

Sunny Leone सनी गायब
Sunny Leone सनी गायब

Sunny Leone : बॉलीवुड ने हॉट सनी लियोनी को ठंडा कर दिया

  • Sunny Leone  मतलब जब वह इंडस्ट्री में आई थीं, तब चारों तरफ उनके ही चर्चे सुनाई दे रही थी। हर कोई उनके बारे में ही बात कर रहा था। यहां तक कि उन्हें ढेरों फिल्में भी सनी लियोनी (Sunny Leone Stardom) को ऑफर होने लगी थीं। लेकिन अब ऐसा समय आ गया है कि उन्हें इंडस्ट्री में अपनी मौजूदगी जाहिर करने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। खुद से जद्दोजहद करना पड़ रहा है।
Sunny Leone सनी गायब
Sunny Leone सनी गायब
  • Sunny Leone आपको याद होगा साल 2011 में बिग बॉस सीजन 5 आया था। इसमें कई नामी कंटेस्टेंट्स थे, लेकिन ध्यान एक ही ने खींचा था। वह थीं सनी लियोनी। जब ये शो में आईं, तब कोई नहीं जानता नहीं था।
    Sunny Leone बैक-टू-बैक ऑफर हुईं सनी लियोनी को फिल्में
Sunny Leone 
Sunny Leone
  • 2012 में आई फिल्म ‘जिस्म 2’ से  बॉलिवुड डेब्यू किया था।फिर सनी ने ‘रागिनी MMS 2’ साइन की। एकता कपूर की इस हॉरर-ड्रामा फिल्म में उनके कैरेक्टर को खूब पसंद किया गया। फिर ‘शूटआउट वडाला’ में उन्होंने आइटम सॉन्ग ‘लैला’ किया, जो आज भी बजे तो लोगों के पैर थिरकने लगते हैं। 2014 में सनी ने ‘हेट स्टोरी 2’ की। इसमें भी उन्होंने ने आइटम सॉन्ग ‘पिंक लिप्स’ किया। इसके बाद उन्होंने ‘बलविंदर सिंह फेमस हो गया’ में भी ‘शेट दैट बॉडी’ पर आइटम नंबर किया। मतलब वह दो सालों में लगातार फिल्मों में बनी रहीं और सुपर-डुपर हिट रहीं।

  Sunny Leone  आइटम सॉन्ग्स कर सनी लियोनी ने गदर काट दिया

  • हालांकि सनी ने सिर्फ बॉलिवुड ही नहीं बल्कि कन्नड़, तेलुगु और तमिल फिल्में भी कीं और वहां भी ठीक-ठाक परफॉर्म किया। फिर बॉलिवुड का रुख किया। 2015 में सनी ‘एक पहेली लीला’, ‘कुछ कुछ लोचा है’ और 2016 में ‘मस्तीजादे’, ‘वन नाइट स्टैंड’, ‘बेईमान’ जैसी फिल्में की। इसके अलावा ‘फुद्दू’ में ‘तू जरूरत नहीं तू जरूरत है’, ‘डोंगरी का राजा’ में ‘चोली ब्लॉकबस्टर’, ‘रईस’ में ‘लैला मैं लैला’ जैसे आइटम सॉन्ग्स किए। 
Sunny Leone 
Sunny Leone


Sunny Leone सनी के गायब होने के पीछे बॉलिवुड है बड़ा हाथ !

  • सनसनी सनी को जितने भी गाने और फिल्में ऑफर हुईं, उसमें उनके सीन्स बोल्ड ही रहे। बॉलिवुड का इतिहास रहा है, जब तक ऐक्ट्रेस अपना अंग प्रदर्शन करे और एक बड़ा दर्शक उसे स्क्रीन पर देखना चाहे, तब तक उसे वैसे ही रोल्स ऑफर किए जाते हैं। और जब दर्शक उसे उस रोल्स में देख-देखकर ऊब जाते हैं, तो फिल्ममेकर किसी और बकरे को हलाल करने में लग जाते हैं।  ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। ऐसा ही कई ऐक्ट्रेसेस के साथ हुआ है, जिनसे पहले बोल्ड सीन्स करवाए गए और फिर दूध की मक्खी की तरह निकालकर कोसों दूर फेंक दिया गया।

पढ़िए – सुंदर महिला नेत्री के मौत का सच https://shininguttarakhandnews.com/shweta-singh-gaur-death-news/

ShiningUttarakhandNews

We are in the field of Electronic Media from more than 20 years. In this long journey we worked for some news papers , News Channels , Film and Tv Commercial as a contant writer , Field Reporter and Editorial Section.Now it's our New venture of News and Informative Reporting with positive aproch specially dedicated to Devbhumi Uttarakhand and it's glorious Culture , Traditions and unseen pictures of Valley..So plz support us and give ur valuable suggestions and information for impressive stories here.