Rekha Arya Video उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए FIR दर्ज कराई है. इसके साथ ही उन्होंने एक वीडियो जारी करते हुए अपनी बात रखी… इस वीडियो में मंत्री ने रोते हुए अपने पति पर मारपीट जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए अपनी और बच्चों की जान को खतरा बताया.उत्तराखंड की महिला एवं बाल कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है.
रेखा आर्य ने वीडियो जारी कर घरेलू हिंसा के आरोप लगाए Rekha Arya Video

उन्होंने अपनी और बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई है. मंत्री ने पति पर पहली शादी की बात छिपाने, दूसरी महिलाओं से संबंध रखने, शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना देने और जान से मारने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं. इस बीच उनकी तबीयत भी बिगड़ गई है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया.
Click link for Viral Video – https://www.facebook.com/100044437149374/videos/pcb.1664530708371485/4496552370598141

रेखा आर्या ने इस मामले में एक ऑडियो रिकॉर्डिंग का भी जिक्र किया है, जिसने उन्हें अपनी और बच्चों की सुरक्षा को लेकर कदम उठाने के लिए मजबूर किया. साथ ही अपना पक्ष रखते हुए एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वह रोते हुए सब बात बता रही हैं.

FIR के मुताबिक, मंत्री आर्या ने आरोप लगाया कि उनके पति गिरधारी लाल साहू ने शादी के समय अपनी पहली शादी की बात उनसे छिपाई थी. उनके पति के दूसरी महिलाओं से संबंध हैं. उन्होंने दावा किया कि उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया. साथ ही, जान से मारने की धमकी दी और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल…

मंत्री रेखा आर्या ने एक ऑडियो रिकॉर्डिंग का जिक्र करते हुए कहा कि उसमें उन्हें मारने की साजिश से जुड़ी बातें सामने आईं. उनके मुताबिक, इस ऑडियो ने उन्हें अंदर तक झकझोर दिया. इसके बाद उन्होंने अपनी और अपने बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस का रुख किया और पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई दो ऑडियो, जिन्होंने मंत्री रेखा आर्य के दर्द और असुरक्षा की भावना को बाहर ला दिया है। जिन्हें लेकर मंत्री फूट फूट कर रोने लगी और अपने पति गिरधारीलाल साहू के ख़िलाफ़ देहरादून के गढ़ी कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

