Celebrities Insurance बॉलीवुड सेलेब्स अपनी फिटनेस और शारीरिक बनावट को लेकर काफी सतर्क और चिंतित रहते हैं। वे हमेशा अपनी बॉडी को सही शेप में बनाए रखने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। वो नहीं चाहते हैं कि कोई उनकी तरह दिखे या उन्हें कॉपी करे. इस वजह से वो इंश्योरेंस और कॉपी राइट्स करवाते हैं।वो हमेशा नए ट्रेंड्स को अपनाते रहते हैं और अपनी फिटनेस पर बहुत ध्यान देते हैं। वो इस बात का खास ख्याल रखते हैं कि कोई उनकी जैसी फिजिकल बनावट ना पा सके इसलिए अपने बॉडी पार्ट को लेकर इंश्योरेंस करवाते हैं।
बॉडी पार्ट इंश्योरेंस करवाते हैं सेलेब्स Celebrities Insurance
बॉलीवुड स्टार्स अपनी एक्टिंग से फैंस का दिल जीतने में माहिर होते हैं। घर, गाड़ी या फिर किसी सामान का इंश्योरेंस करवाना तो आम बात होती है लेकिन बॉलीवुड सेलिब्रिटी अपने बॉडी पार्ट्स का भी इंश्योरेंस करवाते हैं। उनके लिए अपनी फिटनेस, खूबसूरती के साथ-साथ अपने शरीर का देखभाल करना भी बहुत जरूरी होता है। इसी वजह से कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने अपने बॉडी पार्ट्स का इंश्योरेंस करवा रखा है। इसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। इस लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा से लेकर अमिताभ बच्चन तक शामिल हैं। खास बात यह है कि ऐसा करवाने वालों में फीमेल की तुलना में मेल एक्टर्स ज्यादा हैं।
इस लिस्ट में सबसे पहले नाम है देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का। प्रियंका को अपनी मुस्कान पर बहुत गर्व है और वह इसे अपनी सबसे प्यारी चीज़ मानती हैं। उन्होंने अपनी पाउटी स्माइल पर कॉपी राइट करवाया हुआ है। अगर कोई सर्जरी करवाकर प्रियंका जैसी स्माइल पाना चाहता है तो उसे भारी कीमत
हॉलीवुड की मशहूर स्टार जेनिफर लोपेज ने अपने हिप्स का बीमा कराया हुआ है। जेनिफर अपनी बॉडी पर बहुत मेहनत करती हैं इस वजह से उन्होंने इंश्योरेंस करवाया है।
बॉलीवुड में सेक्स सिंबल के तौर पर जानी जाने वाली मल्लिका शेरावत ने ऑनस्क्रीन कई तरह के बोल्ड सीन्स भी दिये हैं। एक फैन ने जब मल्लिका को कॉम्प्लीमेंट किया तब उन्हें अहसास हुआ और उन्होंने अपने शरीर का इंश्योरेंस करवाने के बारे में सोचा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मल्लिका शेरावत ने अपने शरीर का इंश्योरेंस 50 करोड़ रुपये में करवाया हुआ है।
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन की आवाज बहुत दमदार है। उन्हें उनकी शानदार आवाज के लिए लोग जानते हैं। उनकी आवाज का लोगों ने गलत इस्तेमाल करने की कोशिश की थी। जिसके बाद से उन्होंने अपनी आवाज को कॉपीराइट करवा लिया था ताकि उसका कोई गलत इस्तेमाल न कर सके।
अपनी फिटनेस के लिए मशहूर जॉन अब्राहम इसे फ्लॉन्ट करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। जॉन ने हाल ही में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म ‘पठान’ में गजब के एक्शन सीन्स दिये हैं। इससे पहले फिल्म ‘दोस्ताना’ में जॉन ने अपनी बॉडी फ्लॉन्ट की थी। उस समय उन्होंने अपना Butt भी फ्लॉन्ट किया था। इसी वजह से उन्होंने अपने Butt का इंश्योरेंस करवा रखा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जॉन ने 10 करोड़ रुपये में अपने Butt का इंश्योरेंस कराया है।
सानिया मिर्जा- सानिया मिर्जा ने आज टेनिस के दम पर पूरी दुनिया में अपना नाम किया है और सानिया अपने हाथों से ही कई कीर्तिमान रच पाई हैं। इसलिए सानिया ने अपने हाथों का बीमा करवा रखा है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने भी अपने हिप्स का इंश्योरेंस करवाया हुआ है। हालांकि उन्होंने इस रकम का खुलासा तो नहीं किया लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नेहा धूपिया ने 20 करोड़ रुपये से ज्यादा का अपने हिप्स का इंश्योरेंस करवाया है।
गायक अदनान सामी ने अपनी उंगलियों का बीमा करवाया है। उनकी उंगलियों की गति और संगीत में उनकी भूमिका को देखते हुए, यह कदम उनके लिए महत्वपूर्ण था।
बॉलीवुड में शरीर के खास हिस्सों का बीमा करवाना अब एक नया ट्रेंड बन गया है। यह न केवल सितारों की पेशेवर प्रतिबद्धता को दर्शाता है, बल्कि यह भी दिखाता है कि वे अपने शरीर के उन हिस्सों को कितना महत्व देते हैं जो उनकी पहचान का हिस्सा बन चुके हैं।