Special Report By – Anita Tiwari , Dehradun

Child Phone Addiction अगर आपका बच्चा भी हाथ में फोन लेकर देने से मना करता है तो आप इन आसान तरीकों से इस मुसीबत से छुटकारा पा सकते हैं।

Child Phone Addiction आसान तरीकों से छुड़ाएं बच्चों के हाथ से मोबाइल फोन
- How to stop child phone addiction : मौजूदा वक्त में बच्चे सबसे पहले स्मार्ट फोन पकड़ना सीखते हैं और उसके बाद टीवी का रिमोट। मजाल है कि कोई उनसे ये दोनों चीजें छीनकर दिखा दे फिर देखिए घर में घमासान। बच्चों के हाथ में मोबाइल फोन और उनके टीवी स्क्रीन की लत कहीं न कहीं उनकी आंखों के साथ-साथ उनके मानसिक स्वास्थ्य को भी प्रभावित करती है। अगर आपका बच्चा भी हाथ में फोन लेकर देने से मना करता है (Tips to stop child phone addiction )और पूरा दिन टीवी पर चिपका रहता है तो आप इन आसान तरीकों से इस मुसीबत से छुटकारा पा सकते हैं। आइए जानते हैं 10 आसान तरीके।

Tips to stop child phone addiction 1-लिस्ट तैयार करें
- अपने बच्चे के हाथ से मोबाइल फोन और उसकी टीवी देखने को लत को छुड़ाने के लिए आप सबसे पहला काम कीजिए कि एक लिस्ट या फिर शेड्यूल तैयार कीजिए और उसके हिसाब से पूरा दिन बच्चों को काम करने के लिए कहिए। इस लिस्ट में आप ऐसी चीजों को शामिल कीजिए, जो उन्हें अधिक प्रोडक्टिव बनाए और उन्हें नए चीजें सीखने का मौका दे।
2-सख्त बनें
- Child Phone Addiction अगर आप असल में चाहते हैं कि आपका बच्चा मोबाइल फोन और टीवी की लत छोड़ दे तो आपको थोड़ी सख्ती दिखाने की जरूरत है। जी हां, आपकी सख्ती ही आपके बच्चे की ढीठपने को कम कर सकती है। इसके लिए भले ही आपको अपने बच्चे को थोड़ी देर के लिए रोता ही हुआ देखना पड़े और उसके नखरे ही क्यों न उठाने पड़े।

Tips to stop child phone addiction 3-बच्चे को समझाइए
- अगर आपका बच्चा मोबाइल फोन छोड़ने और टीवी बंद होने पर आपसे बिगड़ता भी है तो आप उसे मारइए-पीटिए नहीं बल्कि उसे समझाइए कि ये लत कितनी गंदी है और इसका उसके स्वास्थ्य पर कितना प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। किसी भी चीज की लत आपके बच्चे के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकती है।
4-एक्सामप्ल सेट करें
- Child Phone Addiction अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्चा मोबाइल फोन, टीवी स्क्रीन या फिर अन्य डिजीटल उपकरणों से दूर रहे तो आपको खुद को भी उनसे दूरी बनानी होगी। जी हां, आपको अपने मोबाइल फोन और स्क्रीन टाइम को कम करना होगा ताकि उसका प्रभाव सीधे आपके बच्चे पर पड़े।

Tips to stop child phone addiction 5-नजरों से दूर रखें उपकरण
- अगर आपका बच्चा सुबह उठते ही मोबाइल फोन या फिर टीवी स्क्रीन देखने के लिए कहता है तो आपके लिए सबसे जरूरी है कि आप इन दोनों चीजों को ही उसकी नजरों से दूर कर दें। जी हां, जब तक बच्चों की नजरें मोबाइल फोन और टीवी के रिमोट पर नहीं पड़ेंगी तब तक आपका बच्चा उनसे दूर रहेगा।
6-बिजी रखें
- अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्चा पूरे दिन मोबाइल फोन या फिर टीवी के रिमोट से दूर रहे तो उन्हें बिजी रखें। उन्हें बाहर खेलने जाने दें, योगा कराएं, उन्हं एक्सरसाइज करने के लिए कहें और तो और आप उन्हें किताबें पढ़ना भी सीखा सकते हैं। ये चीजें बच्चों को ऊर्जा से भरपूर रखने के साथ-साथ फिट भी रखेगी।

Tips to stop child phone addiction 7-खुला छोड़ दें
- Child Phone Addiction बच्चों से मोबाइल फोन और टीवी का रिमोट लेने का बढ़िया तरीका है कि उन्हें बाहर जाने के लिए खुला छोड़ दें। जब बच्चे बाहर खेलेंगे तो उन्हें फ्रेश रहने में मदद मिलेगी और दिमाग बिल्कुल भी मोबाइल या टीवी की तरफ नहीं जाएगा। इसलिए जितना हो सके बच्चे को खुला छोड़ दें।
8 – इनाम दें
- जब आपको लगता है कि आपकी कोई भी तरकीब काम नहीं कर रही है तो आपके पास बच्चे का ध्यान भटकाने का सबसे तगड़ा जुगाड़ है इनाम देना। इनाम देना आपके बच्चे के मन में लालच भर देगा। लेकिन इस बात का ख्याल रखें कि आप जो भी इनाम दें वो आपके बच्चे के लिए अच्छा हो और उन्हें बेहतर बनने में मदद करे।

Tips to stop child phone addiction 9-जल्द से जल्द उठाएं कदम
- इस बात का विशेष ध्यान रखें कि एक्सपर्ट बताते हैं कि जब तक बच्चा 18 से 24 महीने का नहीं हो जाता है तब तक उसे मोबाइल फोन और टीवी स्क्रीन से दूर ही रखना चाहिए। ये उम्र उनकी आंखों के लिए रोशनी को सहन करने वाली हो जाती हैं। इस उम्र से पहले बच्चों को मोबाइल फोन न पकड़ाएं।
पढ़िए खबर में- आपस में बदल गयी 3 दुल्हनें https://shininguttarakhandnews.com/bride-changed-news-viral/

