Special Story By : Anita Tiwari , Dehradun

Bride Changed गर्मी के मौसम में बिजली की कटौती एक तरफ जहां लोगों की मुसीबत बनी हुई है, तो वहीं मध्य प्रदेश के उज्जैन में अजीबो गरीब वाक्या हो गया। यहां अंधेरे में दुल्हनें बदल गईं और जब पांच घंटे बाद बिजली आई तब हकीकत सामने आई। बाद में भूल सुधार कर उसी दूल्हे के दुल्हन के साथ फेरे कराए गए जिसके साथ उसका रिश्ता तय हुआ था।
Bride Changed : बिजली कटौती से बदल गयी 3 दुल्हनें

- मामला उज्जैन के असलाना गांव का है, जहां के रमेश लाल रेलोत की तीन बेटियों की शादी एक ही दिन तय हुई। बड़ी बेटी कोमल का विवाह दिन में हो गया, मगर दो बेटियों निकिता व करिश्मा की बारात रात को आई। दोनों की बारात दंगवाड़ा गांव से आई थी. निकिता का भोला व करिश्मा का गणेश से विवाह होना था।

- Bride Changed बताया गया है कि जब बारात आई तब बिजली गुल थी। दोनों दूल्हों को दुल्हन के साथ माता पूजन के कमरे में ले जाया गया, जहां अंधेरा था। इसी अंधेरे में पूजा की रस्म के दौरान दोनों दुल्हनें बदल गईं। उन्होंने दूसरे दूल्हे के हाथ पकड़कर पूजन किया। जब लाइट आई तो सभी तंग रहे गए। गणेश ने निकिता और भोला ने करिश्मा का हाथ पकड़ रखा था। यह देखते ही वहां हड़कंप मच गया।

- Bride Changed बाद में फेरे के समय इस गलती को सुधार कर करिश्मा के गणेश और निकिता के भोला के साथ फेरे कराए गए। इस तरह अंधेरे के कारण हुई गलती को लाइट आने पर सुधारा गया। रमेश के परिजनों ने बिजली कटौती को लेकर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि, रोज पांच घंटे बिजली गुल रहती है और उसी के चलते शादी में यह बड़ी गड़बड़ी होते बच गई।
पढ़िए – गर्भवती बेटी के लिए पिता का अनोखा प्यार – https://shininguttarakhandnews.com/colonel-sanjay-panday-post/

