Viral Reel कपल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Viral Reel  सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक छोटा बच्चा समुद्र की लहरों के बीच फंसा नजर आ रहा है. वीडियो में एक कपल समुद्र किनारे रील बनाने में बिज़ी दिखाई देता है. इसी दौरान बच्चा पानी के पास गिर जाता है और समुद्र की लहरें उसे धकेलने लगती हैं. तभी वहां मौजूद एक राहगीर ने तुरंत आगे बढ़कर बच्चे को पानी से बाहर निकाला. इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों में काफी नाराजगी देखने को मिल रही है.

रील बना रहा था कपल, और फिर देखिये क्या हुआ Viral Reel

वीडियो में कपल समुद्र किनारे चलते हुए मोबाइल फोन से अपना वीडियो बनाता नजर आता है. महिला बच्चे का हाथ पकड़े हुए पानी के पास चल रही होती है. तभी बच्चा फिसलकर रेत पर गिर जाता है. इसके बाद समुद्र की लहरें उसे धकेलने लगती हैं. इस दौरान महिला एक पल के लिए पीछे मुड़कर देखती है, लेकिन फिर कैमरे के सामने पोज देने लगती है. वहीं, आदमी वीडियो रिकॉर्ड करता रहता है. रील बनाने के चक्कर में कपल का ध्यान बच्चे पर नहीं जाता.

यह वीडियो ‘एक्स’ यूजर मरियम ने शेयर किया है. मरियम के मुताबिक, कपल अपनी बेटी की रील बनाने में इतना बिज़ी था कि उन्हें इस बात का एहसास ही नहीं हुआ कि बच्ची खतरे में है. उन्होंने बताया कि एक राहगीर ने बच्चे को लहरों में फंसा देखा और तुरंत उसे बचाया. अगर वह समय पर मदद नहीं करता, तो बच्ची समुद्र की लहरों की चपेट में आ सकती थी.

वीडियो सामने आने के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स ने कपल के व्यवहार की आलोचना की. एक यूजर ने लिखा, ‘कोई भी रील या सोशल मीडिया किसी बच्चे की जान जोखिम में डालने लायक नहीं है.’ वहीं, एक और यूजर ने लिखा, ‘रील कुछ मिनटों की होती है, लेकिन बच्चे की जिंदगी दोबारा नहीं मिल सकती. अच्छा हुआ कि उस भाई की नजर बच्चे पर पड़ गई. बच्चों के साथ ऐसी लापरवाही बिल्कुल नहीं होनी चाहिए.’ये खबर जागरूकता के लिए सोशल मीडिया से साभार ली गयी है हम इसके फैक्ट्स की पुष्टि नहीं करते हैं।