Minister Uniyal Daler Mehndi धामी ने दलेर मेंहदी को दिया उत्तराखंड आने का न्योता

Minister Uniyal Daler Mehndi  उत्तराखंड के बहुचर्चित कुंजापुरी देवी मेला विवाद में आखिरकार राज्य के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल बैकफुट पर आ गए हैं. मशहूर गायक दलेर मेहंदी के साथ मंच पर हुए दुर्व्यवहार को लेकर मंत्री ने फोन पर उनसे माफी मांग ली है. इससे पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी मेहंदी बंधुओं से बात कर मंत्री की ओर से खेद जताया था. मंत्री सुबोध उनियाल द्वारा माफी मांगे जाने के बाद दलेर मेहंदी के छोटे भाई और जाने-माने गायक मीका सिंह की टीम ने आधिकारिक बयान जारी किया है. बयान में कहा गया कि वे मंत्री के इस कदम की सराहना करते हैं. टीम ने जोर देते हुए कहा कि किसी भी कलाकार की गरिमा और उसके सम्मान की रक्षा होना बेहद जरूरी है.

मंत्री उनियाल ने दलेर मेहंदी से कहा सॉरी Minister Uniyal Daler Mehndi 

मीका सिंह की टीम ने कहा, “हम इस बात की सराहना करते हैं कि सुबोध उनियाल जी ने फोन पर बातचीत के दौरान दलेर मेहंदी पाजी से माफी मांगी. दलेर पाजी एक वरिष्ठ कलाकार हैं, जिन्होंने भारतीय संगीत जगत में बड़ा योगदान दिया है. हर कलाकार के साथ आदरपूर्वक व्यवहार होना चाहिए. हमें पूरी उम्मीद है कि यह मामला अब यहीं खत्म होगा और सभी आपसी सम्मान के साथ आगे बढ़ेंगे.”

क्या था पूरा मामला?

यह घटना 18 अक्टूबर को नवरात्रि के दौरान टिहरी गढ़वाल के कुंजापुरी देवी मेले में हुई थी. दलेर मेहंदी मंच पर लाइव परफॉर्मेंस दे रहे थे. इसी बीच मंत्री सुबोध उनियाल मंच पर चढ़ गए और कार्यक्रम को बीच में ही रुकवा दिया. मंत्री ने आरोप लगाया था कि दलेर मेहंदी नशे में हैं और सिर्फ लिप-सिंक कर रहे हैं.इस घटना के बाद मीका सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मंत्री से सार्वजनिक माफी की मांग की थी. मीका ने स्पष्ट किया था कि उनके भाई ने जीवन में कभी शराब नहीं पी और कार्यक्रम के दौरान उनकी तबीयत खराब थी. हालांकि, इस पूरे विवाद पर दलेर मेहंदी ने अब तक खुद कोई सार्वजनिक बयान नहीं दिया है. मंत्री की माफी के बाद अब इस विवाद के शांत होने के आसार हैं.