China Capture Moon : चीन बोला – चाँद हमारा – ये है मुद्दा 1 Great World

  • China Capture Moon पूर्व एस्ट्रोनॉट और मौजूदा नासा चीफ और फ्लोरिडा सीनेटर बिल नेल्सन ने रविवार को एक इंटरव्यू के दौरान यह चेतावनी दी है. बिल नेल्सन ने कहा कि, अगर अमेरिका से पहले चीन ने चांद पर ठीक तरह से अपने पैर जमा लिए तो वहां के अधिकांश संसाधन संपन्न क्षेत्रों पर चीन कब्जा कर लेगा.

 

China Capture Moon चीन कह देगा- यह हमारा इलाका है, यहां से बाहर निकलो

China Capture Moon
China Capture Moon
  • China Capture Moon साउथ चाइना सी हो या और भी कई इलाके, चीन की हमेशा कब्जा जमाने या उस जगह पर अपना दावा ठोंकने की नीति रही है. ऐसे में नासा को डर है कि कहीं चीन चांद पर जाकर भी अपनी जमीन होने का दावा न कर दे. जी, हां नासा चीफ बिल नेल्सन ने जो कहा है, उसे सुनकर आप भी चौंक जाएंगे. नासा चीफ का कहना है कि अगर अमेरिका से पहले चीन ने चांद पर अपने पैर जमा लिए तो वह वहां जाकर भी अपनी जमीन होने का दावा कर देगा. साथ ही दूसरे देशों के अंतरिक्ष यात्रियों के वहां पहुंचने में मुश्किलें पैदा कर देगा. पूर्व एस्ट्रोनॉट और मौजूदा नासा चीफ और फ्लोरिडा सीनेटर बिल नेल्सन ने रविवार को एक इंटरव्यू के दौरान यह चेतावनी दी है. बिल नेल्सन ने कहा कि, अगर अमेरिका से पहले चीन ने चांद पर ठीक तरह से अपने पैर जमा लिए तो वहां के अधिकांश संसाधन संपन्न क्षेत्रों पर चीन कब्जा कर लेगा.
China Capture Moon
China Capture Moon
  • China Capture Moon नासा चीफ बिल नेल्सन ने कहा कि, ”यह सच है कि हम चीन के साथ स्पेस रेस में हैं. और यह भी सच है कि हमें यह ध्यान रखना होगा कि साइंटिफिक रिसर्च के नाम पर चीन चांद पर अपना कब्जा न जमा ले. और अगर ऐसा हो गया तो ऐसा बिल्कुल हो सकता है कि चीन साफ तौर पर कह दे कि यहां से बाहर रहो, हम यहां पर हैं और यह हमारा इलाका है.” साल 2022 में चीन अपने स्पेस प्रोग्राम के तहत नए स्पेस स्टेशन की शुरुआत सफलतापूर्वक कर चुका है. वहीं नासा अभी आर्टेमिस मिशन सीरीज पर काम कर रहा है. 26 दिनों के नासा के आर्टेमिस मिशन 1 को नवंबर में लॉन्च किया गया था. इस मिशन के तहत नासा को चांद की सतह पर जाकर तस्वीरें लेनी हैं.

  • China Capture Moon वहीं आर्टेमिस मिशन सेकेंड और थर्ड पर काम चल रहा है, इनके जरिए चांद की सतह पर और भी गतिविधियों को बढ़ाने की कोशिश की जाएगी, जिससे नासा को ज्यादा से ज्यादा जानकारी मिल पाए. नासा का मिशन आर्टेमिस 1 पृथ्वी पर 26 दिनों को पूरा करने के बाद दिसंबर में लौट आया है. दूसरी ओर, मार्स यानी मंगल ग्रह पर भी नासा पूरी तरह फोकस कर रहा है. मंगल गृह की मिट्टी, वातावरण समेत अन्य जानकारियों को लेने के लिए नासा की ओर से कई रोबोटिक रोवर भी भेजे गए हैं. चीन की शी जिनपिंग सरकार अपने स्पेस प्रोग्राम्स पर जमकर पैसा खर्च कर रही है. स्पेस में मजबूती बढ़ाने के लिए चीन लगातार किसी न किसी तरह की कोशिशें कर रहा है. वहीं अमेरिका भी इसमें बिल्कुल पीछे नहीं है और लगातार नई टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है.

आँख में पट्टी बांध होती है पूजा , अनोखे मंदिर का सच https://shininguttarakhandnews.com/latu-devta-temple/

ShiningUttarakhandNews

We are in the field of Electronic Media from more than 20 years. In this long journey we worked for some news papers , News Channels , Film and Tv Commercial as a contant writer , Field Reporter and Editorial Section.Now it's our New venture of News and Informative Reporting with positive aproch specially dedicated to Devbhumi Uttarakhand and it's glorious Culture , Traditions and unseen pictures of Valley..So plz support us and give ur valuable suggestions and information for impressive stories here.