CM Birthday Celebration उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आज जन्मदिन बड़े ही यादगार अंदाज में मनाया गया। एक तरफ जहां सुबह की शुरुआत टपकेश्वर महादेव की पूजा अर्चना से शुरू हुई तो वहीं दोपहर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बच्चों के साथ केक काटकर अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया।

इस दौरान आईटीबीपी के जवानों ने भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को उनके जन्मदिन की बधाई दी… इन तस्वीरों में आपको दिखाते हैं कि कैसे आज सीएम बच्चों के बीच एक बर्थडे बॉय की तरह बड़े ही खुश मिजाज और सहज भाव से सेलिब्रेशन करते नजर आए बच्चों ने भी मिठाई खिलाकर अपनी ख़ुशी का इज़हार किया…
CM Birthday Celebration धामी को उनके जन्मदिन की बधाई दी
CM Birthday Celebration आपको बता दें कि अपना जन्मदिन के मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीमाद्वार, देहरादून में आई.टी.बी.पी द्वारा ‘संकल्प दिवस’ पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने छात्रों एवं जवानों के बीच केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सेना एवं विद्यार्थियों से जुड़े कार्यक्रम हमेशा नई ऊर्जा देते हैं। अनेकता में एकता ही भारत की विशेषता है। हमारे जवान देश की सुरक्षा से लेकर हर क्षण सेवा हेतु तत्पर रहते हैं। सैनिकों एवं उनके परिवार का जीवन हमेशा ही संघर्ष भरा रहता है। हमारी सेना एवं अर्धसैनिक बलों का इतिहास हमेशा से ही शौर्य और पराक्रम का रहा है।
CM Birthday Celebration मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का मान सम्मान स्वाभिमान बढ़ा है। उन्होंने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव पूरे देश में धूमधाम के साथ मनाया गया। अब देश का अमृतकाल शुरू हो चुका है। इस अवसर पर विधायक सुरेश गड़िया, आईजी आई.टी.बी.पी नीलाभ किशोर, आईटीबीपी के अन्य अधिकारी व जवान तथा केंद्रीय विद्यालय के बच्चे मौजूद थे। इसके पहले सीएम धामी अपने बच्चों पत्नी और मां के साथ टपकेश्वर में जलभिषेक कर इस ख़ास दिन की शुरुआत की।
स्पा मसाज पार्लर मत जाना , “वो” आ जाएगी https://shininguttarakhandnews.com/spa-centre-raid-dehradun/