Spa Centre Raid : स्पा मसाज पार्लर मत जाना , “वो” आ जाएगी , 1 Dirty Truth

Spa Centre Raid आजकल यही खौफ उन लोगों में नज़र आ रहा है जो देहरादून के मुख्य बाजार और गली कोने में कुकुरमुत्ते की तरह खुल चुके स्पा सेंटरों के सर्विस लेने के शौकीन हैं। बीते एक महीने की बात करें तो कई बार दर्जनों मसाज पार्लर पर उत्तराखंड पुलिस की रेड में बड़े गड़बड़झाले सामने आये हैं। एक बार फिर ये सिलसिला आगे बढ़ता दिख रहा है।

Spa Centre Raid धंधा व्हाट्सअप और सोशल मीडिया पर फैला

Spa Centre Raid , fILE pIC
Spa Centre Raid , fILE pIC
  • Spa Centre Raid राजपुर रोड , क्लेमनटाउन , सहस्त्रधारा , नेहरू कॉलोनी , घंटाघर , बसंत विहार और न जाने कितने ऐसे पॉश इलाके हैं जहाँ रोजाना युवा और बुजुर्ग सर्विस लेने पहुँचते हैं। सूत्र बताते हैं कि रोजाना यहाँ बड़े पैमाने पर “वो” सर्विस दी जाती है जो अनैतिक और गैर कानूनी है। यही वजह है कि समाजसेवी संगठन , एनजीओ और पुलिस मिलकर इस गंदे व्यापार को खत्म करने के लिए कार्यवाही कर रही है।
Spa Centre Raid
Spa Centre Raid
  • Spa Centre Raid एक ऎसी ही रेड के दौरान एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट को राजपुर और सहस्त्रधारा पर 3 स्पा सेंटर में अनियमितताएं मिलीं. स्पा संचालक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 10-10 हज़ार रुपए का चालान किया गया. साथ ही स्पा सेंटर के निरस्तीकरण की रिपोर्ट भेजी जा रही है…. आपको बता दें कि इन स्पा सेक्टरों ने अपना पूरा धंधा व्हाट्सअप और सोशल मीडिया पर फैला रखा है जहाँ अलग अलग थेरेपी मसाज और हाई फाई सर्विस के नाम पर आकर्षक ऑफर भी परोसते हैं और इनका सबसे बड़ा टारगेट और शिकार होता है युवा वर्ग और हॉस्टल में रहने वाले बाहरी स्टूडेंट्स
Spa Centre Raid
Spa Centre Raid
  • Spa Centre Raid एसएसपी द्वारा जनपद देहरादून में संचालित स्पा सेंटर और मसाज पार्लर के खिलाफ आ रही शिकायतों के संबंध में सघन चेकिंग व प्रभावी कार्रवाई किए जाने के सख्त निर्देश दिए गए हैं. इस क्रम में गुरुवार को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम देहरादून द्वारा राजपुर रोड और सहस्त्रधारा रोड में आकस्मिक चेकिंग की गई. चेकिंग के दौरान 3 स्पा संचालकों द्वारा अनियमितताएं बरता जाना पाया गया. संचालकों द्वारा किसी भी ग्राहकों की आईडी और पूरी डिटेल अंकित नहीं की जा रही थी. साथ ही ना ही स्टाफ का पुलिस सत्यापन कराया गया है. अन्य कई कमियां भी चेकिंग के दौरान पाई गईं.
Spa Centre Raid , fILE pIC
Spa Centre Raid , fILE pIC
  • Spa Centre Raid पुलिस का कहना है कि एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट टीम द्वारा शहर के सभी स्पा सेंटर और मसाज पार्लर का चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में टीम द्वारा कई स्पा संचालकों के खिलाफ पुलिस अधिनियम के अंतर्गत 10-10 हज़ार रुपए का जुर्माना किया गया. संचालक द्वारा बरती गई अनियमितताओं के संबंध में निरस्तीकरण की रिपोर्ट भेजी जा रही है.हमारी आपसे गुज़ारिश है कि किसी भी तरह की परेशानी से बचने के लिए सस्ते ऑफर परोसने वाले ऐसे बदनाम सपा सेंटरों के जाल से बच के रहिये।

उत्तराखंड के पूर्व दिग्गज मंत्री लापता ! https://shininguttarakhandnews.com/missing-politician-harak/

Advertisement matter
Advertisement matter
ShiningUttarakhandNews

We are in the field of Electronic Media from more than 20 years. In this long journey we worked for some news papers , News Channels , Film and Tv Commercial as a contant writer , Field Reporter and Editorial Section.Now it's our New venture of News and Informative Reporting with positive aproch specially dedicated to Devbhumi Uttarakhand and it's glorious Culture , Traditions and unseen pictures of Valley..So plz support us and give ur valuable suggestions and information for impressive stories here.