News By : Anita Tiwari , Dehradun
CM IN DELHI उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली दौरे पर हैं। दिनभर बेहद व्यस्त कार्यक्रमों के बीच उन्होंने पार्टी के सभी दिग्गज पदाधिकारियों और कैबिनेट मंत्रियों से मुलाकात की। इस दौरान उत्तराखंड के विकास योजनाओं को रफ्तार देने के लिए अलग-अलग प्रोजेक्ट में बजट की भी मांग की। इसके बाद उन्होंने बयान दिया कि राज्य के विकास और उन्नति के लिए केंद्र की सरकार और राज्य की सरकार मिलकर डबल इंजन के जरिए विकास की रफ्तार को बहुत तेजी से आगे ले जा रही है। अंदर की खबर है की इस दौरान उन्होंने मंत्रिमंडल विस्तार की हरी झंडी भी मंजूर करा ली है।
CM IN DELHI जल्द हो सकती है घोषणा

- CM IN DELHI दिल्ली से जुड़े सूत्र बताते हैं कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और पार्टी के चाणक्य कहे जाने वाले गृह मंत्री अमित शाह के सामने उस फाइल को भी खोला है जिसमें नए मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले मंत्री का नाम और पार्टी पदाधिकारियों को दी जाने वाली दर्जाधारी नेराओं की संभावित जिम्मेदारियों से जुड़ी लिस्ट भी शामिल है। विश्वस्त सूत्र बता रहे हैं कि इस दौरे में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने कैबिनेट विस्तार और नए कैबिनेट मंत्री के तौर पर जिस नाम को आगे बढ़ाया है उसे उन्हें हरी झंडी भी मिल गई है।

- CM IN DELHI ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि पूर्व कैबिनेट मंत्री और प्रदेश अध्यक्ष रह चुके मदन कौशिक की एंट्री कैबिनेट में हो सकती है। तो वही कुछ नए नाम भी कैबिनेट के लिए सामने आता नजर आ रहा है। हालांकि इस एक नाम पर अभी संशय बरकरार है , हांलाकि वो नाम टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय , मुन्ना सिंह चौहान जैसे दिग्गज का भी हो सकते हैं। लेकिन इतना तो इशारा मिल गया है कि आज केंद्रीय नेतृत्व ने मुख्यमंत्री धामी की नए कैबिनेट मंत्री और पार्टी पदाधिकारियों को दी जाने वाली जिम्मेदारियों से जुड़ी लिस्ट को लगभग फाइनल हामी दे दी है।

