Commando Kajal Murder गर्भवती लेडी कमांडो काजल की मर्डर मिस्ट्री

Commando Kajal Murder दिल्ली पुलिस में तैनात लेडी कमांडो काजल की उसके पति ने सिर पर डंबल मारकर हत्या कर दी. हत्या के वक्त काजल 5 महीने की गर्भवती थी. वह हरियाणा के सोनीपत की रहने वाली थी. हत्या के बाद आरोपी पति ने अपने साले को फोन कर मामले की जानकारी दी और कहा कि यह मेरे से मर गई है. तू दिल्ली आजा…..मामले को लेकर मृतका के भाई निखिल ने आरोप लगाया है कि बहन के पति अंकुर चौधरी ने वारदात से पहले उससे झगड़ा किया था. जिसकी जानकारी काजल ने ही उसे दी थी.

‘काली’ कहकर ससुराली मारते थे ताने Commando Kajal Murder


कालज के परिजनों का आरोप है कि शादी के कुछ ही दिनों के बाद ही उसके ससुरालवाले उसे काली बहू कहकर ताने मारते थे. यहां तक कि ससुर ओमप्रकाश ने कहा था कि मुझे काली बहू पसंद नहीं है.परिजनों के मुताबिक काजल जब पानीपत के आर्य कॉलेज में बीएससी कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई कर रही थी, तभी साल 2020 में उसकी मुलाकात गन्नौर निवासी अंकुर से हुई थी. दोनों में बातचीत होने लगी और दोनों शादी करने के लिए तैयार हो गए. हालांकि दोनों के परिजन इस शादी के खिलाफ थे.

बेटी की जिद के चलते हुई शादी

काजल ने अपने परिजनों को कहा था कि वह सिर्फ और सिर्फ अंकुर से ही शादी करेगी इसके अलावा वो किसी से नहीं करेगी. बेटी की जिद के चलते परिवार वाले झुक गए. जिसके बाद 23 नवंबर 2023 को दोनों की शादी कराई गई.इसी बीच साल 2022 में काजल की दिल्ली पुलिस के कमांडो यूनिट में नौकरी लग गई. इसी बीच अंकुर की भी रक्षा मंत्रालय में क्लर्क पद पर जॉब लग गई.

SWAT कमांडो के पति की हैवानियत

परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज की मांग करने लगे. जबकि शादी के समय ही दहेज के रूप में बुलेट बाइक, सोने की चेन, अंगूठी और 21 हजार रुपये दिए गए थे. जिसपर ससुराल वाले बेटी काजल को ताना मारते थे और कम से कम सवा लाख रुपये दहेज की मांग करते थे.
काजल की मां के मुताबिक अंकुर अपने एक दोस्त के साथ रुड़की में सरकारी नौकरी दिलाने का एक केंद्र चलाते थे. जहां पेपर लीक करवाने के आरोप लगे. इस मामले में किसी की ममौत हो गई, लेकिन अंकुर बच गया. यह राज काजल को पता चल गया था. जिसकी वजह से काजल और अंकुर के बीच तनाव बढ़ता चला गया.जब भी घर में लड़ाई होती तो काजल रुड़की वाले मामले को लेकर पुलिस से शिकायत करने की बात कहती थी. यह बात अंकुर की आंख में चुभने लगी थी.

दिल्ली पुलिस की 27 वर्षीय SWAT कमांडो काजल चौधरी की मौत ने पूरे सिस्टम को कटघरे में खड़ा कर दिया है. परिवार का आरोप है कि काजल को उसके पति अंकुर चौधरी ने बेरहमी से पीटा और इस खौफनाक हमले के दौरान वह अपने भाई से फोन पर मदद की गुहार लगा रही थी. काजल के भाई निखिल के मुताबिक, वह अपनी बहन से बात कर रहा था तभी अंकुर ने फोन छीना और खुलेआम धमकी दी, “इस कॉल को रिकॉर्डिंग पर रख, पुलिस के काम आएगी… मैं तेरी बहन को मार रहा हूं, पुलिस मेरा कुछ नहीं कर पाएगी.” इसके बाद फोन पर सिर्फ चीखें थीं… और फिर कॉल कट गया.

चार महीने की गर्भवती थी काजल

परिवार का आरोप है कि 22 जनवरी को अंकुर ने काजल पर जानलेवा हमला किया. सिर को दरवाज़े के फ्रेम पर पटका. डंबल से हमला किया. शरीर पर कई गंभीर चोटें थीं. काजल उस समय चार महीने की गर्भवती थी. डॉक्टरों के मुताबिक वह ब्रेन-डेड हो चुकी थी और इलाज की कोई गुंजाइश नहीं बची थी. 27 जनवरी को उसने दम तोड़ दिया….खबर मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है। शाइनिंग उत्तराखंड न्यूज तथ्यों की पुष्टि नहीं करता है।