Special Report By : Anita Tiwari , Dehradun
Congress in BJP 2022 भाजपा और कांग्रेस की राजनीति हमेशा एक-दूसरे के विरोध की रही है। लेकिन दोनों दलों से बड़े नेताओं का आना-जाना लगा ही रहा है। अभी भाजपा के चार मुख्यमंत्री ऐसे हैं, जो पहले कांग्रेस में थे। कांग्रेस के चिंतन शिविर में भी ये चिंता ज़रूर की गयी है कि क्या वजह है कि पार्टी के बड़े नेता भाजपा में जाकर बड़ा ओहदा पा रहे हैं। इस माहौल में बात एक ऐसे राज्य की करें जो देश में अक्सर चर्चाओं में रहता है तो वो है उत्तराखंड
Congress in BJP 2022 : कांग्रेस नेताओं को CM बनाती है बीजेपी
- Congress in BJP 2022 जिस प्रदेश की विधान सभा केवल 70 विधायकों की हो वहां कब कौन किस खेमे में शामिल हो जाये ये न जनता जानती है और न ही पार्टी। हम ये बात इसलिए कर रहे हैं कि कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे सतपाल महाराज हों या किशोर उपाध्याय या फिर सुबोध उनियाल , पहाड़ में ये नाम पार्टी के लिए बड़ा था लेकिन आज ये भाजपा में हैं कुछ मंत्री हैं तो कुछ विधायक लेकिन मुख्यमंत्री की कुर्सी तक कोई नहीं पहुँच पाया है जिसकी वजह भी पार्टी के अंदर कोंग्रेस छोड़ कर आने वालों के लिए बाहरी वाली फीलिंग्स है।

- Congress in BJP 2022 प्रदेश में जब जब मुख्यमंत्री के लिए भाजपा का मंथन हुआ तो कई कांग्रेसी बैकग्राउंड के नेताओं के नाम भी माहौल बनाने के लिए या तो आगे आगे तैरते रहे हैं या उछाले जाते रहे हैं लेकिन अंततः लॉटरी भाजपा के खांटी नेता कि ही लगी है फिर वो चाहे पुष्कर सिंह धामी जैसे कम अनुभवी और अप्रत्याशित दावेदार रहे हों। हर बार ये लगता रहा कि सतपाल महाराज और विजय बहुगुणा सुबोध उनियाल जैसे अनुभवी नेता सत्ता के शीर्ष पर बैठाये जा सकते हैं लेकिन ऐसा न पार्टी ने किया न संगठन ने कोशिश भी की।
- Congress in BJP 2022 लेकिन आज देश के अन्य राज्यों में भाजपा के हालात कुछ और ही कहानी बता रहे हैं। इस समय देश के 18 राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। जबकि चार ऐसे राज्य हैं, जहां भाजपा किसी अन्य दल के साथ सरकार में शामिल है। ऐसे में कुल मिलाकर 22 राज्यों की सत्ता में भाजपा शामिल है। त्रिपुरा में भाजपा ने अपने मुख्यमंत्री को बदला है। यहां आज ही डॉ. माणिक साहा ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। त्रिपुरा के नए मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा पहले कांग्रेस में थे।

- Congress in BJP 2022 सालों तक कांग्रेस का झंडा ढोने के बाद डॉ. माणिक साहा ने भाजपा का दामन थामा और आज मुख्यमंत्री बने। लेकिन इस उपलब्धि को पाने वाले माणिक साहा अकेले नेता नहीं है। कांग्रेस के चार ऐसे नेता हैं, जिन्होंने भाजपा में शामिल होकर मुख्यमंत्री का पद हासिल किया। खास बात यह है कि ये चारों नेता पूर्वोत्तर राज्यों से ताल्लुक रखते हैं। आईए यहां जानते हैं कौन हैं वो कांग्रेस के चार नेता, जिन्होंने बीजेपी में शामिल होकर मुख्यमंत्री की कुर्सी हासिल की।

1. डॉ. माणिक साहा, त्रिपुरा मुख्यमंत्री
त्रिपुरा में अगले साल फरवरी में विधानसभा चुनाव होना है। इससे पहले भाजपा ने यहां अपने नेतृत्व में बदलाव किया है। पूर्व मुख्यमंत्री बिपल्व देव का इस्तीफा लेने के बाद भाजपा ने यहां माणिक साहा को अपना नेता चुना है। पेशे से डेंटिस्ट डॉ. माणिक साहा ने 2016 में कांग्रेस को छोड़कर भाजपा का दामन थामा था। चार साल बाद वो पार्टी के अध्यक्ष बनाए गए। और अब अपनी साफ-सुथरी छवि के कारण मुख्यमंत्री की कुर्सी हासिल की।
2. नेफियू रियो, नागालैंड मुख्यमंत्री
Congress in BJP 2022 रिकॉर्ड चौथी बार नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफियू रियो पहले कांग्रेस में ही थे। 2002 में राज्य की समस्याओं पर तत्कालीन मुख्यमंत्री एससी जमीर के तकरार होने के बाद उन्होंने नागा पीपुल्स पार्टी को ज्वाईन किया। हालांकि 2018 में एनपीएफ और भाजपा और गठबंधन टूट गया। जिसके बाद नेफियू रियो नेशनल डेमोक्रेटिक प्रोगेसिव पार्टी में शामिल हुए, जिसका गठबंधन भाजपा से है। चुनाव जीतने के बाद फिर से राज्य के मुख्यमंत्री बने।
3. हेमंत बिस्वा शर्मा, असम मुख्यमंत्री
Congress in BJP 2022 असम के मुख्यंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा 2015 तक कांग्रेस में थे। 2016 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा इन्हें अपने पाले में कामयाब हुई। जिसका लाभ भी उन्होंने पार्टी को दिलाया। 2016 के विधानसभा और 2019 लोकसभा चुनाव इनके प्रचार अभियान से भाजपा को बड़ी जीत मिली। 2021 में उन्हें सर्बानंद सोनोवाल की जगह भाजपा ने मुख्यमंत्री बनाया।
4. एन. बीरेन सिंह, मणिपुर मुख्यमंत्री
एन. बीरेन सिंह मणिपुर में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री है। उन्होंने 2016 में कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद 2017 के विधानसभा चुनाव में राज्य में 15 साल बाद गैर कांग्रेसी सरकार बनी तो भाजपा ने उन्हें मुख्यमंत्री बनाया।
होंठों से छूते ही दीवाना बना देगी बुरांश चाय https://shininguttarakhandnews.com/burhans-tea-helth-benifits/
canadian pharmacy world reviews
https://expresscanadapharm.shop/# Express Canada Pharm
canadian drugs online
best canadian pharmacy to buy from
https://expresscanadapharm.shop/# real canadian pharmacy
canadian world pharmacy
Medicament prescribing information.
how to buy clomid no prescription
The staff always ensures confidentiality and privacy.