Congress News संजय कनौजिया और ज्योति रौतेला ने लगाए “प्रधानमंत्री गो बैक” के नारे

Congress News क्या देश के प्रधानमंत्री से सवाल पूछना गुनाह हो गया है ? आज जब हम प्रधानमंत्री से महिला सुरक्षा, युवाओं के रोजगार, महंगाई और अन्य जनमुद्दों को लेकर सवाल पूछने जा रहे थे, तब हमें पुलिस द्वारा रोका गया और हमारे साथ धक्कामुक्की की गयी। क्या प्रधानमंत्री सिर्फ भाजपा के हैं या पूरे देश के हैं ? क्यों नहीं प्रधानमंत्री उत्तराखंड की जनता के बुनियादी मुद्दों पर बात करते हैं ? एक बार फिर इन्हीं सवालों के साथ काली टी शर्ट पहने उत्तराखंड कांग्रेस महिला प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला और उनकी टीम जब पीएम मोदी के दौरे के बीच पहुँचने की कोशिश कर रही थी तो पुलिस ने उनको दबोच लिया जिसके बाद जमकर हंगामा हुआ।

Congress News

प्रधानमंत्री से सवाल पूछना हमारा संवैधानिक अधिकार – संजय कनौजिया Congress News 

कांग्रेस नेता संजय कनौजिया (कद्दू भाई) मोहन काला और नितिन चंचल भी इस दौरान विरोध प्रदर्शन करते रहे जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया । कांग्रेस नेता संजय कनौजिया ने कहा कि प्रधानमंत्री से सवाल पूछना लोकतंत्र में हमारा संवैधानिक अधिकार है पर आज नरेंद्र मोदी के शासन में संवैधानिक अधिकार पर कुठाराघात हो रहा है। उन्होंने कहा कि बेटी अंकिता भण्डारी पर मौन क्यों हैं ? केदारनाथ मंदिर का 230 किलो सोना कहां गया इस पर प्रधानमंत्री मौन क्यों हैं ? उत्तराखंड 9 हिमालय राज्यों में महिला अपराध पर नम्बर पर आ गया इस पर प्रधानमंत्री मौन क्यों हैं ? युवाओं के रोजगार पर प्रधानमंत्री मौन क्यों हैं ? कद्दू भाई ने कहा कि क्या देश के प्रधानमंत्री से सवाल पूछना गुनाह हो गया है।

महिला कांग्रेस और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक

इसके पहले उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन सौंपने जा रहे महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस प्रशासन ने कारगी आईएसबीटी रोड स्थित मध्य ब्राह्मणवाला चौक पर बैरिकेडिंग कर रोक दिया। इस दौरान महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक के साथ झड़प की स्थिति उत्पन्न हो गई। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने “प्रधानमंत्री गो बैक” के नारे लगाते हुए जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला सहित सभी प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन भेज दिया।


इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि उत्तराखंड में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और आम नागरिक खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में अब तक पीड़ित परिवार को पूर्ण न्याय नहीं मिल पाया है, वहीं सीबीआई जांच में हो रही देरी ने जनता के आक्रोश को और बढ़ा दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराधों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जबकि सरकार इस दिशा में ठोस और प्रभावी कदम उठाने में विफल रही है। इसके साथ ही निजी विद्यालयों द्वारा मनमानी फीस वृद्धि और शिक्षा के बढ़ते व्यापारीकरण ने अभिभावकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल दिया है