Corona Umbrella In China ये खबर आपको थोड़ा अजीब लगेगी लेकिन अब खबर तो खबर है। कोरोना महामारी किसी भी अच्छे भले आदमी को मौत के मुहाने तक पहुंचा सकती है. ऐसे में इससे बचने के लिए सावधानियां बरतना ज़रूरी है. चीन में इस वक्त कोरोना संक्रमण की रफ्तार इतनी तेज़ है कि लोग तरह-तरह की चीज़ें इज़ाद कर रहे हैं, जिससे वे कोरोना के संक्रमण से बचे रहें. कोई चोंच वाला मास्क बनाकर उससे खाना खाता है तो कोई ऊपर से नीचे तक पन्नी ओढ़कर चल रहा है.
Corona Umbrella In China सिर से पांव तक कोरोना से बचाव

Corona Umbrella In China चीन में रोजाना लाखों कोरोना केस सामने आ रहे हैं. इसी बीच चीन से एक वीडियो सामने आ रहा है, जो न सिर्फ कोरोना की स्थिति बल्कि लोगों के खौफ का स्तर बता रहा है . सोशल मीडिया पर चीन का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक कपल सामान खरीदते वक्त एक अजीबोगरीब सा छाता लगाए हुए है, जिसमें कोरोना के अंदर आने की बिल्कुल जगह नहीं है. आसपास के लोग ये देखकर भौचक्के रह गए हैं.
- Corona Umbrella In China चीन में कोरोना के बिगड़ते हालात के बारे में हर कोई जानता है. यूं तो चीन कोरोना को लेकर लगातार दुनिया से अपनी नाकामी छिपा रहा है, लेकिन सामने आने वाले आंकड़े बता रहे हैं कि वहां कोरोना के हालात कितने गंभीर हैं. इसी बीच वहां का एक वीडियो सोशल मीडिया पर हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है. वीडियो में एक कपल सड़क पर कुछ सामान खरीदते नजर आ रहा है, इस दौरान उन्होंने एक ऐसा छाता लगाया हुआ था, जिसे देखकर आसपास के लोग भी हैरान रह गए.
सीएम धामी ने शीश झुकाया – बच्चों को गले लगायाhttps://shininguttarakhandnews.com/veer-bal-diwas-dhami/

