Corrupt Lady Officer : मैडम की सेलरी 45 हज़ार – दौलत बेशुमार – जानिए कौन है ये मोहतरमा

Corrupt Lady Officer मंहगाई और बजट के आप भले परेशान हों लेकिन भ्र्ष्ट सरकारी कर्मचारी कितने ठाठ में रहते हैं इसकी नज़ीर हमारी ये खबर है। एसीबी ने जब राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक सूचना सहायक के घर पर दबिश दी तो वहां मिले नगदी और अन्य जानकारी से एसीबी भी दंग रह गई। क्योंकि इस महिला सूचना सहायक के पास करोड़ों रुपए की संपत्ति होने के दस्तावेज मिले। इतना ही नहीं डेढ़ किलो सोना और विदेशी बैंकों में अकाउंट के डाक्यूमेंट्स भी मिले। जिस पर एसीबी अब भी जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

Corrupt Lady Officer सैलरी मात्र 45 हजार रुपए महीना, फिर भी बनाई करोड़ो की संपत्ति

Corrupt Lady Officer
Corrupt Lady Officer
  • Corrupt Lady Officer हम बात कर रहे हैं महिला सूचना सहायक प्रतिभा कमल की। जो जयपुर में सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग में सूचना सहायक के पद पर तैनात थी। आमतौर पर इस पोस्ट की नौकरी का वेतन करीब वर्तमान में 40 से 45 हजार रुपए होता है। प्रतिभा कमल के बारे में एसीबी को पिछले कई समय से सूचना मिल रही थी कि इसके पास करोड़ों रुपए की संपत्ति है। जो घूसखोरी की है।एसीबी (ACB) ने पुख्ता इनपुट के आधार पर प्रतिभा कमल के घर पर सर्च करना शुरू किया तो एसीबी को वहां से डेढ़ किलो सोना और करीब 22 लाख रुपए की नगदी भी मिली। इसके अलावा जयपुर में करीब 3 से 4 करोड रुपए की संपत्तियों के डॉक्यूमेंट पर मिले। यह संपत्ति आज जयपुर में नामी मॉल्स में दुकानों और मकानों की थी
Corrupt Lady Officer
Corrupt Lady Officer

Corrupt Lady Officer विदेशी बैंकों के डॉक्यूमेंट देख चौंके

  • Corrupt Lady Officer सबसे ज्यादा चौंकाने वाला खुलासा तो तब हुआ जब एसीबी को घर से विदेशी बैंकों के डाक्यूमेंट्स मिले। यहां एसीबी को आधा दर्जन से ज्यादा विदेशी बैंकों के डाक्यूमेंट्स मिले जो प्रतिभा और उसके परिवार के लोगों के नाम से थे। एसीबी तब से लेकर अब तक इन विदेशी बैंक के रिकॉर्ड खंगालने में लगी हुई है। सूत्रों की माने तो इनमें करोड़ों रुपए का लेनदेन हो चुका था। हालांकि इस पूरे मामले में अभी तक सामने नहीं आया थी इतनी संपत्ति आखिरकार प्रतिभा ने कैसे जोड़ी।फिलहाल एसीबी इस बारे में जानकारी जुटा रही है..

हीराबेन के निधन पर सतपाल महाराज ने जताया दुखः https://shininguttarakhandnews.com/maharaj-tribute-heeraben-death/

ShiningUttarakhandNews

We are in the field of Electronic Media from more than 20 years. In this long journey we worked for some news papers , News Channels , Film and Tv Commercial as a contant writer , Field Reporter and Editorial Section.Now it's our New venture of News and Informative Reporting with positive aproch specially dedicated to Devbhumi Uttarakhand and it's glorious Culture , Traditions and unseen pictures of Valley..So plz support us and give ur valuable suggestions and information for impressive stories here.