Crime News देहरादून में एक दिल दहला देने वाला अपराध सामने आया है. एक सनकी व्यक्ति ने बेटे की तमन्ना में अपनी 8 महीने की गर्भवती पत्नी के पेट में लात-घूंसे से हमला किया, उसके बाद उसने महिला को करंट लगा दिया. ऐसा आरोपी ने सिर्फ इसलिए किया जिससे उसकी पत्नी के पेट में पल रही बच्ची की गर्भ में ही मौत हो जाए. जिसने भी सुना उसका कलेजा ही फट गया। स्मार्ट सिटी देहरादून के सहसपुर क्षेत्र की ये घटना है। खबर मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है , हम इसके तथ्यों की पुष्टि नहीं करते हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पत्नी के पेट में लात-घूंसे से हमला करने और उसे करंट लगाने के बाद गर्भ में पल रही बच्ची की मौत हो गई, जिसको ऑपरेशन के जरिए पेट से बाहर निकाला गया. वहीं पीड़ित महिला का दून अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. आरोप है कि कुछ दिन पहले पति ने हरियाणा के पानीपत में गैरकानूनी तरीके से पत्नी का लिंग परीक्षण करवाया था, जिसमें उसको मालूम हुआ कि पत्नी के पेट में पल रहा बच्चा बेटा नहीं बेटी है. देहरादून के बालूवाला (विकासनगर) में रहने वाले शेरसिंह की बेटी सीमा की शादी 7 साल पहले हरियाणा के पानी पत में रहने वाले बबलू से हुई थी. शादी बाद दोनों की पहले से दो बेटियां थीं, जिससे बबलू खुश नहीं था. बेटियों के जन्म के बाग से आरोपी पति बबलू लगातार सीमा के साथ मारपीट करता और उसे प्रताड़ना करता था.
पति ने गर्भवती बीवी को लगाया करंट Crime News

आरोप है कि चार-पांच दिन पहले ही पति बबलू सीमा को जबरदस्ती हरियाणा के पानीपत ले गया और वहां गैर-कानूनी तरीके से भ्रूण का लिंग परीक्षण कराया. बेटी की पुष्टि होने पर आरोपी आगबबूला हो गया और पत्नी के पेट में लात -घूंसों से हमला कर दिया. पीड़िता आठ महीने की गर्भवती थी. आरोप है कि आरोपी पति ने सीमा को पहले लात-घूंसों से पीटा फिर डंडे से पिटाई और करंट लगाकर हत्या करने की कोशिश की.पीड़िता के साथ मारपीट और करंट लगान की भनक लगते ही जब पीड़िता के पिता शेरसिंह अपनी बेटी से मिलने पहुंचे, तो आरोपी दामाद बबलू ने उन्हें मिलने से मना कर दिया. इसके बाद पिता ने तुरंत पुलिस को कॉल किया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी पति और पीड़िता को सहसपुर थाना ले आई.
पेट में ही नवजात की मौत
मारपीट और करंट लगाए जाने के बाद घायल सीमा की नाजुक हालत को देखते हुए उसे सहसपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे दून अस्पताल रेफर कर दिया. दून अस्पताल में डॉक्टरों ने पेट में पल रहे शिशु के मृत होने की बात कही. वहीं मंगलवार को ऑपरेशन के जरिए मृत बच्ची के शव को बाहर निकाला.

