Crime News Delhi जालिम निकली संगम विहार की मंजू

Crime News Delhi  बीते कुछ समय से आप रिश्तों के टूटने , धोखे , अंधे इश्क़ का खुनी षणयंत्र जैसी खबरें पढ़ कर ऊब जरूर गए होंगे लेकिन घटनाएं हैं कि थमती ही नहीं हैं। अब देश की राजधानी दिल्ली के संगम विहार की घटना को ही ले लीजिये जहाँ पत्नी द्वारा पति की हत्या का मामले सामने आया है. दिल्ली पुलिस के मुताबिक, इस हत्या की साजिश पत्नी ने ही रची थी. पति को नींद की गोलियां खिलाकर करंट लगाया गया था. दिल्ली पुलिस ने 55 साल के मुन्ना लाल की हत्या के मामले में उसकी पत्नी मंजू उर्फ नाजिया और उसके सहयोगी चमन को गिरफ्तार किया है.

पत्नी ने पति को दी खौफनाक मौत crime news delhi


इनके अलावा आरोपी को पनाह देने के आरोप में किशन नाम के एक युवक को पाबंद किया गया है.पुलिस के मुताबिक, 10 अगस्त की सुबह करीब 5 बजे रतिया मार्ग पर मुन्ना लाल खून से लथपथ हालत में मिले थे. पुलिस उन्हें AIIMS ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंची, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. जांच में पुलिस को घटनास्थल पर खून के निशान मिटाने और चोरी का झूठा माहौल बनाने की कोशिश के सबूत मिले.

CCTV फुटेज खंगालने पर एक महिला और एक संदिग्ध शख्स की गतिविधियां सामने आईं. फुटेज में करीब 1 बजकर 45 मिनट पर एक नकाबपोश शख्स घर में दाखिल होता और करीब 3 बजकर 15 मिनट पर बाहर निकलता दिखाई दिया.पुलिस के मुताबिक, घरेलू विवाद, आर्थिक परेशानी और कथित मारपीट को लेकर हत्या की साजिश रची गई.


आरोप है कि पहले मुन्ना लाल को नींद की गोलियां दी गईं और फिर गला घोंटकर करंट लगाया और लकड़ी के डंडे से हमला किया गया. पुलिस का दावा है कि चमन ने 5 लाख रुपये के बदले वारदात में शामिल होने की हामी भरी थी और मौके पर उसे 20 हजार रुपये दिए गए. पुलिस ने 15 हजार रुपये नकद भी बरामद किए हैं. फिलहाल मामले की आगे की जांच जारी है.खबर मीडिया रिपोर्ट पर आधारित है। हम इसके फैक्ट्स की पुष्टि नहीं करते हैं।