Crime News स्मार्ट शहर , तेज़ रफ़्तार भागते लोग और देहरादून जैसा आधुनिक रंग में सराबोर शहर , पर्यटन और सैलानियों की फेवरेट डेस्टिनेशन राजपुर रोड और घंटाघर जैसा पॉश इलाका जहाँ हमेशा दिन हो या रात भीड़ और चहल पहल नज़ारे को और भी दिलकश बनाती है लेकिन क्या आप यकीन करेंगे की इन्हीं सड़कों , चौराहों पर शातिर और गंदे धंधे वाली महिलाएं लोगों के लिए शर्मिंदगी की वजह बन गयी थी लेकिन देहरादून पुलिस ने ऐसा जाल बुना कि इसमें एक दो नहीं 8 महिलायें लडकियां फंदे में आ गयी।
दून पुलिस की सक्रियता से अरेस्ट हुआ गैंग Crime News

दरअसल शहर की भीड़भाड़ में कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो शार्ट कट में पैसा कामनाए की जुगत में कुछ भी करने को तैयार होते हैं लेकिन ये शर्मनाक सच्चाई है कि इस चक्कर में महिलाएं अपने इज्जत और पहचान को भी दांव पर लगा देती हैं लेकिन जब पुलिस के हत्थे चढ़ती हैं तो मजबूरियां गिनाने लगती हैं ये मामला फिलहाल देहरादून के दर्शनलाल चौक का है जहाँ अश्लील इशारे कर ग्राहक फंसाने वाली महिलाओं को देहरादून पुलिस ने पकड़ा है।

गिरफ्तार हुई कविता अमृता , रेनू ,शिवानी ,काजल रुकसार , वैशाली , शहज़ादी
ये तब सम्भव हुआ जब एसएसपी अजय सिंह को दर्शन लाल चौक के पास कुछ महिलाओ द्वारा आने जाने वाले लोगो को अश्लील इशारे कर अपने पास बुलाने का प्रयास करने की खबर मिली और उन्होंने तत्काल कोतवाली नगर तथा ए0एच0टी0यू0 की संयुक्त टीम को दिशा निर्देश देकर तत्काल मौके पर भेजा , मौके पर दर्शनलाल चौक के पास कुछ महिलाये व युवतिया झुंड बना कर खड़ी थी, जो आने जाने वाले लोगों को अश्लील इशारे कर अपने पास बुला रही थी, पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए मौके से 8 महिलाओं/युवतियो को गिरफ्तार किया और लोगों को राहत दी।
शर्मनाक, लड़कियों ने लड़कियो की ही कर दी रैगिंग ! https://shininguttarakhandnews.com/icfai-raging-dehradun/

