Crime News अपना अश्लील वीडियो देख बीवी के उड़े होश !

Crime News  सात जन्मों तक साथ निभाने और इज्जत की रखवाली करने की कसम खाने वाले सनकी पति की करतूत सुनकर आपका दिल भी गुस्से से उबाल मारने लगेगा। मीडिया रिपोर्ट पर आधारित इस खबर को हम समाज की चेतना जगाने और रिश्तों की अहमियत पर पड़ते धूल को साफ करने के लिए प्रस्तुत कर रहे हैं। खबर है कि उत्तराखंड के रुड़की मे पारिवारिक विवाद के चलते मायके में रह रही महिला का उसके पति ने अश्लील वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया। ये ऎसी शर्मनाक करतूत थी जिसके बाद महिला का वीडियो प्रसारित होने से हड़कंप मच गया। जब महिला को इसका पता चला तो उसके होश उड़ गए । महिला ने अपने पति की करतूत की शिकायत पुलिस से की है।

पत्नी गई मायके तो निजी पलों का VIDEO किया वायरल Crime News 

आपको बता दें कि देवभूमि में शिक्षा का सेंटर कहा जाने वाले रुड़की के सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवती की शादी कुछ साल पहले क्षेत्र निवासी एक युवक से हुई थी। महिला का पिछले कुछ समय से अपने पति से विवाद चल रहा है। विवाद के चलते ही महिला मायके में रह रही है। आरोप है कि बुधवार को महिला के पति ने उसके अश्लील वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दी।


इंस्टाग्राम पर वीडियो देखकर हुई हैरान

यह वीडियो जब उसके परिचितों ने इंस्टाग्राम पर देखे तो वह सकते में आ गए। उन्होंने इसकी जानकारी महिला को दी। इसके बाद महिला ने भी इंस्टाग्राम पर जाकर जांच पड़ताल की तो हकीकत सामने आ गई। अश्लील वीडियो देख महिला और उसके स्वजन शर्मसार हो गए।अब महिला सिविल लाइंस कोतवाली में पहुंची और पुलिस को तहरीर दी है। महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति उसे बदनाम करने और उसे बर्बाद करने की धमकी दे चुका है। इसके चलते ही उसने इस तरह की घटना को अंजाम दिया है।


इंस्टाग्राम पर वीडियो देखे हैरान

महिला सिविल लाइंस कोतवाली में पहुंची और पुलिस को तहरीर दी है। महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति उसे बदनाम करने और उसे बर्बाद करने की धमकी दे चुका है। इसके चलते ही उसने इस तरह की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही महिला के वीडियो इंटरनेट मीडिया से हटवाने के प्रयास शुरू किए हैं। वहीं घटना के बाद से पति फरार है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।