Harish Rawat Retires from Politics हरीश रावत ने लिया सियासी सन्यास !

Harish Rawat Retires from Politics  एक बार फिर खबर है कि चुनावी दहलीज पर खड़े उत्तराखंड में कांग्रेस के सबसे बड़े और बुजुर्ग नेता ने सियासी पारी खत्म करने का एलान कर दिया है। हांलाकि एक धड़ा इसको शुभ संकेत मान रहा है तो कुछ लोग इसको दबाव की राजनीती बता रहे हैं। हम बात कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत की कर रहे है जिन्होंने अपने विधानसभा चुनाव लड़ने की संभावना को खारिज करते हुए कहा है कि उनके समर्थक भी नहीं चाहते हैं कि वह अब चुनावी मैदान में उतरें, लेकिन इसके अलावा पार्टी जो भूमिका देगी, उसे वह पूरी शिद्दत से निभाएंगे।उन्होंने मुख्यमंत्री पद की दावेदारी को लेकर कहा कि उत्तराखंड के आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत की स्थिति में पद को लेकर आलाकमान जो भी फैसला करेगा, उसे प्रदेश कांग्रेस हमेशा की तरह स्वीकार करेगी। उत्तराखंड में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव संभावित हैं।

Harish Rawat Retires from Politics

‘इस बार बदलाव करने जा रहा उत्तराखंड’ Harish Rawat Retires from Politics 

पूर्व मुख्यमंत्री रावत ने गुरुवार को ‘पीटीआई-भाषा’ के साथ बातचीत में कहा कि उत्तराखंड इस बार बदलाव करने जा रहा है और कांग्रेस की जीत होगी। अगला विधानसभा चुनाव लड़ने की संभावना के बारे में पूछे जाने पर रावत ने कहा कि वह 2022 में भी चुनाव नहीं लड़ना चाहते थे, लेकिन परिस्थितियां ऐसी बनीं कि उन्हें चुनाव लड़ना पड़ा। उन्होंने कहा, ”लेकिन अब आगे नहीं। मेरे सहयोगी भी नहीं चाहते कि मैं चुनाव लड़ूं।”


मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित कर चुनाव लड़ने के सवाल पर रावत ने कहा कि राज्य में ”पंचमुखी नेतृत्व” है और इसे तय करना पार्टी का काम है। उन्होंने कहा कि प्रदेश प्रभारी को भी इस संबंध में निर्णय लेना है। मुख्यमंत्री पद की दौड़ में खुद के शामिल होने के सवाल पर रावत ने कहा कि पार्टी आलाकमान के फैसले को उत्तराखंड कांग्रेस ने हमेशा माना है, इसके इतर कभी कुछ नहीं सोचा है और उसे सोचना भी नहीं चाहिए। उनका कहना था, ”कांग्रेस मजबूती से खड़ी है और आगामी चुनाव में पार्टी जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को बदलाव का अवसर मिल रहा है और यह बदलाव पूरे देश में भी दिखाई दे रहा है।”

संगठन में सब कुछ ठीक नहीं होने संबंधी सवाल पर रावत ने कहा कि परिवार में हर व्यक्ति की अपनी भूमिका होती है और जब चुनौतियां आती हैं तो सभी एकजुट होकर उनका सामना करते हैं। पार्टी में अपनी उपेक्षा किए जाने की बात से इनकार करते हुए रावत ने कहा, ”मैं 78 साल का हूं। पार्टी के लिए पहले भी उपलब्ध रहा हूं और आगे भी रहूंगा।” उन्होंने कहा, ”मैं नाराज नहीं हूं…मैं 58 साल से कांग्रेस में हूं। जिस लकीर पर रहे हैं, उसी पर ही रहेंगे। हां, उम्र के साथ भूमिकाएं बदलती रही हैं।”