Scooty Crashes in Temple सोशल मीडिया पर एक वीडियो फिर से वायरल हो रहा है, जिसमें हम एक महिला को सीधा स्कूटी के साथ मंदिर में जाकर गिरता देख सकते हैं। दरअसल, यहां एक महिला जब भगवान शिव के दर्शन कर मंदिर के बाहर खड़ी अपनी स्कूटी पर बैठकर जाने लगी तो उससे स्कूटी का एक्सीलेटर इतनी जोर से घूम गया कि वह स्कूटी लेकर सीधा मंदिर के अंदर गिर पड़ी। हालांकि, उसने किसी तरह खुद को संभाला और फिर अपने पैरों पर खड़ी हुई है।
Scooty Crashes in Temple अजब गजब है सोशल मीडिया का अड्डा
Scooty Crashes in Temple यह क्लिप 27 सेकंड का है जिसमें हम देख सकते हैं कि मंदिर के बाहर सफेद रंग की एक स्कूटी खड़ी है। एक युवती उस स्कूटी पर सवार है। वह उसे स्टार्ट करती है कि तभी स्कूटी आगे भागने लगती है और सीधा मंदिर के द्वार से टकराते हुए मंदिर के गर्भ में घुस जाती है। ऐसे मे स्कूटी एक तरफ जाकर गिरती है, जबकि महिला सीधा नंदी भगवान की मूर्ति के नीचे जा पड़ती है। वह इस तरह से नीचे गिरती है कि ऐसा लगता है वो झुककर नंदी महाराज को प्रणाम कर रही है! यही वजह है कि ये वीडियो अब सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से शेयर किया जा रहा है।
देसी घी मत खाना, अगर है ये 5 बिमारी https://shininguttarakhandnews.com/desi-ghee-side-effects/


