Daytime Napping Alert दिल के मरीजों को डॉक्टर आमतौर पर आराम करने की सलाह देते हैं. सिर्फ सुबह-शाम सैर करने को कहते हैं ताकि ब्लड सर्कुलेशन बेहतर रहे. सर्दी के दिनों में तो यह बेहद जरूरी होता है. गर्मियों के दिनों शरीर को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है और इसकी वजह से दिल की धड़कन सामान्य से तेज हो जाती है. ऐसे में हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है. अब एक नई चेतावनी सामने आई है. डॉक्टरों का कहना है कि अगर आप दिन में काम करते-करते 30 मिनट से ज्यादा झपकी लेते हैं तो खतरनाक है. इससे दिल की धड़कन अनियमित हो सकती है. यानी आपको हार्ट अटैक का खतरा 5 गुना ज्यादा होगा.
Daytime Napping Alert दिन में ज्यादा सोये तो हार्ट अटैक का खतरा ज्यादा

- Daytime Napping Alert एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, विशेषज्ञों ने पता लगाया है कि प्रत्येक दिन 30 मिनट की झपकी अनियमित दिल की धड़कन के जोखिम को बढ़ाती है. दुनिया में 4 करोड़ से ज्यादा लोग इस स्थिति का सामना कर रहे हैं. ऐसे लोगों को सामान्य लोगों के मुकाबले 5 गुना ज्यादा जोखिम रहता है. शोधकर्ताओं ने 20 हजार से ज्यादा लोगों के डेटा का विश्लेषण करने के बाद यह निष्कर्ष निकाला. इन लोगों के दिल की धड़कन अनियमित नहीं थी लेकिन जैसे ही इन लोगों को नींद लेने के लिए कहा गया, धड़कन अप्रत्याशित रूप से बढ़ गई. इतनी ज्यादा कि कभी भी हार्ट फेल होने की संभावना थी.

- Daytime Napping Alert डॉक्टरों ने बताया कि दिन में आदर्श झपकी का समय 15 से 30 मिनट है. ऐसे लोगों में अनियमित दिल की धड़कन विकसित होने का जोखिम उन लोगों की तुलना में 56 प्रतिशत कम था, जो आधे घंटे या उससे अधिक समय तक झपकी लेते थे. स्पेन के जुआन रेमन जिमेनेज़ यूनिवर्सिटी अस्पताल के डॉ डियाज़-गुतिरेज़ ने कहा, रिसर्च से हमें पता चला कि नींद हमारे हार्ट सिस्टम को कितना गंभीरता से प्रभावित कर रही है. अपने तरह का यह पहला अध्ययन है. हमें सतर्क हो जाना चाहिए.

Daytime Napping Alert तीन समूहों में बांटकर की गई रिसर्च
- Daytime Napping Alert रिसर्च में शामिल लोगों को तीन ग्रुप में बांटा गया. पहला, जो कभी दिन में झपकी या नींद नहीं लेता था. दूसरा, जिसके सदस्य नियमित तौर पर रोज दिन में कम से कम 30 मिनट सोते थे. और तीसरा, जो 30 मिनट से ज्यादा की नींद दिन में पूरी करते थे. कम दिन की नींद लेने वालों की तुलना में, जो लोग प्रति दिन 30 मिनट या उससे अधिक झपकी लेते थे, उनमें हार्ट अटैक का खतरना पांच गुना ज्यादा था. हालांकि, कुछ मिनट झपकी लेने वालों को खतरा उतना नहीं दिखा.
जांबाज़ अग्निशमन कार्मिकों को श्रद्धांजलि – IPS श्वेता चौबे https://shininguttarakhandnews.com/brave-firemen-uttarakhand-police/


