Dehradun DM Action : डॉ आर.राजेश कुमार ने कसा बिल्डरों पर शिकंजा, डीएम दून ने नाप दिए 4 अधिकारी , Positive World

Secial Report By : Anita Tiwari , Dehradun

Dehradun DM Action आपको याद होगा बीते कुछ दिनों पहले देहरादून के तत्कालीन जिलाधिकारी रहे डॉ राजेश कुमार ने अवैध खनन अवैध प्लाटिंग को लेकर सख्त कार्यवाही की थी और देहरादून के दो बिल्डरों पर मोटा जुर्माना ठोक था । उस घटना के बाद अब एक बार फिर नवनियुक्त जिलाधिकारी सोनिका ने डॉ आर. राजेश कुमार की उस वक्त छेड़े गए अभियान को आगे बढ़ाते हुए आज बड़ी कार्यवाही की है।

Dehradun DM Action : डॉ आर.राजेश कुमार ने कसा बिल्डरों पर शिकंजा,

Dehradun DM Action
Dehradun DM Action

 

  • Dehradun DM Action देहरादून के राजपुर रोड में में अवैध प्लाटिंग एवं भूमि कटान की शिकायत का संज्ञान लेते हुए एक बार फिर उसी अभियान को आगे बढ़ाते हुए नवनियुक्त जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने मौके पर जाकर स्थली निरीक्षण कर, तत्काल कार्रवाई करते हुए 4 अधिकारी/ कर्मचारियों को निलंबन किया।

Dehradun DM Action IAS सोनिका का सख्त फैसला

Dehradun DM Action
Dehradun DM Action
  • Dehradun DM Action मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी देहरादून श्रीमती सोनिका ने संबंधित स्थल का निरीक्षण करते हुए मौके पर संबंधित अधिकारियों को तलब किया । उन्होंने तत्काल निर्माण कार्यों को ध्वस्तिकरण कराते हुए, प्रथम दृष्टया में लापरवाह अधिकारियों को निलंबन करने के निर्देश दिए। जिनमें जिला खनन अधिकारी वीरेंद्र सिंह, भू गर्भ वैज्ञानिक श्री अनिल कुमार तथा प्राधिकरण के दो सुपरवाइजरो प्यारे लाल एवं महावीर सिंह को निलंबित कर दिया गया। जबकि खनिज मोहिरर भूतत्व एवं खनिकर्म इकाई, कुंदन सलाल के द्वारा अनुज्ञाधारक के विरुद्ध थाना डालनवाला में एफआईआर दर्ज करवा दिया गया है।
Dehradun DM Action
Dehradun DM Action
  • Dehradun DM Action देहरादून के लोगों को याद होगा कि कैसे बीते कुछ महीनों में डॉ आर. राजेश कुमार की सख्ती और अवैध खनन और गैरकानूनी प्लॉटिंग पर जोरदार कानून का डंडा चला था। एक बार फिर उम्मीद की जा रही है कि धामी सरकार की उसी मंशा को नवनियुक्त जिलाधिकारी सोनिका आगे बढ़ाएंगी जिस लक्ष्य और भ्रष्टाचार पर ताबड़तोड़ कार्यवाही का आगाज डॉक्टर राजेश कुमार ने अपने जिला अधिकारी रहते किया था। जिलाधिकारी ने समस्त उपजिलाधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जनपद में किसी भी प्रकार की अवैध प्लाटिंग एवं अवैध खनन को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा । अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध प्लाटिंग एवं अवैध खनन पर गंभीरता से निगरानी रखेंगे। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन एस के बनरवाल, जिला खनन अधिकारी विजेंद्र सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

खबर में पढ़ें -वाह बीवी हो तो इंस्टाग्राम वाली -ये है वीडियो शानदारhttps://shininguttarakhandnews.com/newly-wed-couple-viral-story-punjab

ShiningUttarakhandNews

We are in the field of Electronic Media from more than 20 years. In this long journey we worked for some news papers , News Channels , Film and Tv Commercial as a contant writer , Field Reporter and Editorial Section.Now it's our New venture of News and Informative Reporting with positive aproch specially dedicated to Devbhumi Uttarakhand and it's glorious Culture , Traditions and unseen pictures of Valley..So plz support us and give ur valuable suggestions and information for impressive stories here.