देहरादून से अनीता तिवारी की रिपोर्ट –

Dehradun DM मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का अवैध मज़ारों और अतिक्रमण के खिलाफ सख्त अभियान का बुलडोजर एक बार फिर राजधानी में गरजा और ज़मींदोंज हो गया सरकारी भूमि पर बना अवैध मज़ार ख़ास बात ये भी है कि डीएम सविन बंसल खुद ऐसे गैरकानूनी और कब्जाई गयी ज़मीनों पर धार्मिक स्थलों के निर्माण की आड़ में कब्ज़े के काले कारनामों को बेनकाब कर रहे हैं।
अवैध अतिक्रमण पर डीएम की सख्ती का असर Dehradun DM

डीएम बंसल ने जिले में ऐसे अफसरों की तगड़ी टीम तैयार की है जो गैर कानूनी कृत्यों को अंजाम दे रहे लोगों के खिलाफ एक्शन लेने में न हिचकते हैं और न कतराते हैं। इसी की बानगी दिखी नवादा परिसर के हरे भरे जंगल में
वन भूमि में बनी थी मजार प्रशासन का एक्शन ज़ोरदार

आपको यहाँ बता दें कि डीएम सविन बंसल के सख्त निर्देशों के बाद एडीएम सिटी प्रत्युष सिंह जिला प्रशासन के दल बल के साथ पहुंचे और चंद मिनटों में ही सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर नवादा परिसर में जंगल में बनाई गई मजार को ध्वस्त कर दिया। दरअसल जिला प्रशासन को शिकायत मिली थी की नवादा में सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण कर मजार बनाई गई है…

ADM सिटी प्रत्युष सिंह ने चलाया कानून का बुलडोज़र
इसके साथ ही साथ लम्बे समय से इस अवैध निर्मित मजार को लेकर विभिन्न संगठनों द्वारा जिला प्रशासन से आपत्ति दर्ज कराई जा रही थी,जिसके बाद जिला प्रशासन ने मजार के संरक्षकों को नोटिस जारी किया। इसके बाद सरकारी प्रक्रिया के अंतर्गत नगर मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह और उप जिलाधिकारी सदर हरिगिरि के नेतृत्व में जिला प्रशासन की टीम ने जेसीबी मशीन से इस अवैध निर्माण में पूरे ढाँचे को ध्वस्त कर दिया।

विद्यालय प्रशासन ने भी इस अवैध निर्माण की शिकायत जिला प्रशासन से की थी, जिस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की गई। इस कार्यवाही में वन विभाग, पुलिस के अधिकारी सहित जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे।
त्रिशूल पर्वत पर ट्रेंड होते हैं भारत के रक्षक https://shininguttarakhandnews.com/trishul-mountain-peak/

