Dehradun Froud Marriage बॉलीवुड के फ़िल्मी ड्रामे की कहानी देहरादून में एक परिवार के साथ हूबहू घट गयी है। अब इसे शादी के नाम पर धोखाधड़ी का मामला कहें या कोई गुप्त मामला लेकिन देहरादून में खबर से लोग हैरान ज़रूर हैं। पिंकी नाम की लड़की ने बीती 28 जून की शाम को आकाश नाम के लड़के से शादी की, इस दिन सभी मेहमानों ने शादी की दावत भी खाई. इसके अगले ही दिन यानि 29 जून की सुबह दुल्हन पिंकी घर के सभी गहने और जेवर लेकर रफूचक्कर हो गई. सुबह धोखाधड़ी का पता चलने के बाद परिवार वाले के होश उड़ गये.
Dehradun Froud Marriage फरार दुल्हन को खोजने निकले पंडित जी

Dehradun Froud Marriage शादी के नाम पर हुई इस धोखाधड़ी की जांच करने वाले थाना प्रेम नगर के जांच अधिकारी संदीप के मुताबिक, सुद्दोवाला-झाझरा शिव मंदिर के पुजारी और विवाह कराने वाले पंडित ने लड़की ढूंढकर शादी करवाई थी. अब पंडित को ही नहीं पता कि लड़की कारनामा कर कहां रफूचक्कर हो गई. पुलिस ने पंडित को हिदायत दी है कि वो दुल्हन को ढूंढकर लाए. पंडित के मुताबिक, लड़की हरियाणा के पानीपत की रहने वाली थी. ऐसे में अब पुलिस और पीड़ित पक्ष के दबाव में पंडित दुल्हन पिंकी को ढूंढने के लिए उसके गृह क्षेत्र रवाना हुई है…

Dehradun Froud Marriage पुलिस के मुताबिक, लड़की की बरामदगी के बाद ही तस्वीर साफ हो पाएगी की क्या यह लड़की इसी तरह शादी के नाम पर ठगी करती है या फिर आकाश से शादी की रात ही कुछ ऐसा हुआ जिससे लड़की सुबह होते ही निकल गई.थाना प्रेमनगर के मुताबिक पिंकी से शादी करने वाला आकाश मानसिक रूप से भी बीमार है. इसी के चलते आकाश के माता-पिता लगातार शादी कराने वाले पंडित पर कहीं से भी लड़की ढूंढकर विवाह कराने पर जोर दे रहे थे. ऐसे में इस बात की भी आशंका जताई जा रही है कि पिंकी को सुहागरात के दिन आकाश की मानसिक स्थिति का पता चला होगा, जिसके बाद वो फरार हो गई.लेकिन ये सिरी सम्भावना ही हो सकती है।

Dehradun Froud Marriage शादी के नाम पर धोखाधड़ी का घटनाक्रम
- Dehradun Froud Marriage प्रेमनगर थाना पुलिस के मुताबिक, ये मामला झाझरा क्षेत्र का है. आकाश नाम का 28 वर्षीय युवक छोटे-मोटे काम करने के साथ ही इलाके के मंदिर में काम करता है. मंदिर के पुजारी और शादी विवाह का कार्य करने वाले पंडित जी को लड़के के माता-पिता ने अपने बेटे की शादी कराने की बात कही. पंडित ने 28 जून 2022 हरियाणा के पानीपत की पिंकी को उसके पिता, बहन और तीन-चार रिश्तेदारों के साथ देहरादून झाझरा ने बुलाया. यहां आकाश का विवाह रस्मों रिवाजों के साथ शिव मंदिर में किया गया. 28 तारीख की ही शाम को सभी मेहमानों को शादी की दावत दी गई

- Dehradun Froud Marriage इधर, शादी की रात दूल्हे आकाश के माता-पिता घर के बाहर सो रहे थे. लड़का और दुल्हन कमरे में सोने तो चले गए, लेकिन तड़के ही दुल्हन सबको चकमा देकर गले का सेट, गहने और अन्य सामान समेत नौ दो ग्यारह हो गई. जब दूल्हे सहित घरवालों की आंखें खुली तो सबके होश उड़ गए. फिलहाल, इस मामले में पीड़ित परिवार ने उस पंडित पर लड़की को ढूंढकर लाने का दबाव बनाया है.
पढ़िए खबर में – अब लंगड़ी होगी वाइन https://shininguttarakhandnews.com/mango-wine/

