Delhi Chor Bazar चोर बाजार – कौड़ियों के दाम ब्रांडेड कपड़े व गैजेट्स !

Delhi Chor Bazar चोर बाजार… जब हम ये शब्द सुनते हैं, तो हमारे मन में एक नहीं, बल्कि तमाम तस्वीरें बनती हैं. जैसे कि सस्ते में फोन, कपड़े और बाकी चीजें मिल रही हैं और हम झोला भर-भरकर शॉपिंग कर रहे हैं. दिल्ली अपने बाजारों के लिए सिर्फ आसपास के राज्यों में ही नहीं, बल्कि साउथ से लेकर नॉर्थ-ईस्ट के सुदूर इलाकों तक फेमस है. लोग यहां कपड़े खरीदने और बाकी दूसरी जरूरत की चीजें लेने आते रहते हैं. राजधानी में लगने वाले तमाम फेमस बाजारों में से एक है चोर बाजार. नाम ऐसा कि लोगों को लगे कि यहां रास्ते का माल सस्ते में मिल रहा होगा. चलिए आपको बताते हैं कि यह बाजार कब और कहां लगता है. इसके अलावा यहां कितने सस्ते में चीजें उपलब्ध रहती हैं.

Delhi Chor Bazar

कहां लगता है दिल्ली का चोर बाजार ? Delhi Chor Bazar

दिल्ली का चोर बाजार पुरानी दिल्ली में जामा मस्जिद के पास लगता है. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां लोग खरीदारी के लिए सुबह जल्दी आ जाते हैं. रविवार को लगने वाला यह बाजार जामा मस्जिद से लेकर दरियागंज और चावड़ी बाजार तक फैला रहता है. यहां सामान खरीदने के लिए बड़ी संख्या में लोग आते हैं. यहां आपको किताबों से लेकर कपड़े, कैमरे, मोबाइल, जूते, बैग, जिम का सामान, स्टेशनरी, एंटीक पीस और स्वादिष्ट खाना तक सब कुछ मिल जाएगा. यही वजह है कि यहां अच्छी-खासी भीड़ रहती है.

सस्ती किताबें

अगर आपको किताबें पढ़ने का शौक है, तो रविवार के दिन यहां जरूर जाएं. चोर बाजार के पास लगने वाला दरियागंज का मशहूर संडे बुक मार्केट बेहद लोकप्रिय है. यहां उपन्यास, प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबें, स्कूल-कॉलेज की किताबें और प्लानर बेहद कम कीमत पर मिल जाते हैं. कई किताबें 20 रुपये से शुरू होती हैं, जबकि कुछ दुकानों पर किताबें किलो के हिसाब से भी बेची जाती हैं.

कपड़ों के दाम काफी कम

फैशन पसंद करने वालों के लिए भी यह बाजार किसी खजाने से कम नहीं है. यहां कई बड़े ब्रांड्स के एक्सपोर्ट सरप्लस या रिजेक्टेड कपड़े बेहद सस्ते दामों पर मिल जाते हैं. सुबह जल्दी पहुंचने वाले लोगों को बेहतर विकल्प मिलने की संभावना रहती है. इसी तरह बैग, वॉलेट और जूतों की भी अच्छी वैरायटी देखने को मिलती है.

फोन, कैमरे और लैपटॉप

अगर आप कैमरा, मोबाइल या इनके एक्सेसरीज खरीदना चाहते हैं, तो यहां कई विकल्प मिल जाएंगे. कैमरे, लेंस, चार्जर, हेडफोन, मेमोरी कार्ड, टैबलेट और लैपटॉप भी मिल जाएंगे. हालांकि, इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदते समय उसकी अच्छी तरह जांच-पड़ताल करना जरूरी है, क्योंकि यहां ओरिजिनल के साथ डुप्लीकेट सामान भी मिल सकता है.

स्पोर्ट्स और फिटनेस का सामान

स्पोर्ट्स और फिटनेस का सामान भी यहां आसानी से मिल जाता है. डंबल, वेट्स, बैट, रैकेट, स्केट्स, हेलमेट और दूसरी खेल सामग्री बाजार की तुलना में कम कीमत पर खरीदी जा सकती है. इसके अलावा स्टेशनरी पसंद करने वालों के लिए भी यहां कई आकर्षक विकल्प मौजूद हैं, जहां कम बजट में अच्छी क्वालिटी का सामान मिल जाता है.