DGP Ashok Kumar : आपकी सुखद यात्रा के लिए DGP अशोक कुमार का प्लान तैयार 1 Positive news

देहरादून से अनीता तिवारी की रिपोर्ट –

DGP Ashok Kumar आगामी चारधाम यात्रा एवं पर्यटन सीजन को लेकर उत्तराखंड पुलिस पूरी तरह से तैयार है।  ऋषिकेश, मसूरी की यातायात व्यवस्था को सम्भालने के लिए जनपद देहरादून, हरिद्वार, टिहरी गढ़वाल एवं पौड़ी गढ़वाल जनपद प्रभारियों के साथ अनुभवी आईपीएस और प्रदेश की पुलिसिंग में बेहतरीन सुधार और कामयाब प्रयोग करने वाले पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करते हुए समीक्षा बैठक की, जिसमें उन्होंने पूरा प्लान सामने रखते हुए संयमित मित्र पुलिस की भूमिका को निभाते हुए यात्रा की सुरक्षा और जनता के सहयोगी बंनने के निर्देश दिए हैं। 

DGP Ashok Kumar उत्तराखंड आ रहे हैं तो ध्यान से पढ़ लीजिये

DGP Ashok Kumar 
DGP Ashok Kumar

ये  विभागीय निर्देश जो पुलिस विभाग को आपकी सुखद , सुरक्षित यात्रा के लिए दिए गए हैं 

1. चीला मार्ग का उपयोग वन-वे के रूप में केवल निकासी हेतु किया जाएगा। हरिद्वार से चीला की ओर वाहनों को नहीं आने दिया जाए।
2. वीकेंड पर शुक्रवार शाम से बाहरी राज्यों के वाहनों को नेपाली फार्म से भानियावाला होते हुए रानीपोखरी, नटराज चौक से पर्वतीय क्षेत्र हेतु भेजा जाये।
3. यातायात व्यवस्था हेतु देहरादून एवं टिहरी में यातायात निरीक्षक की नियुक्ति कर दी गयी है। पौड़ी गढ़वाल भी लक्ष्मणझूला में यातायात उपनिरीक्षक की नियुक्ति करें।
4. चारधाम यात्रा को देखते हुए अतिरिक्त पीआरडी जवानों की मांग कर ली जाए।
5. केम्पटी से वापस आने वाले वाहनों को विकास नगर होते हुए वापस भेजा जाएगा।

6. व्यावसायिक वाहनों को केवल रात्रि में चलने दिया जाए।
7. जिलाधिकारी एवं सम्बन्धित विभागों से समन्वय स्थापित कर वाहनों की पार्किंग हेतु कुछ अस्थायी पार्किंग स्थल भी चिन्हित कर लें।
8. डायवर्जन प्लान और पार्किंग स्थलों की सूचना Google और Mappls के साथ समय से शेयर की जाए। साथ ही Mappls एप का अधिक से अधिक उपयोग करने हेतु भी प्रोत्साहित करें।
9. ट्रैफिक अपडेट्स नियमित रूप से सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पोस्ट किये जाए।
10. यातायात व्यवस्था को संभालने में थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी, यातायात निरीक्षक व यातायात उपनिरीक्षक सभी की जवाबदेही (Accountability) तय की जाएगी।

DGP Ashok Kumar बेहद अहम इस बैठक में  अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था- वी मुरूगेशन, अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस महानिरीक्षक/निदेशक यातायात  मुख्तार मोहसिन, पुलिस महानिरीक्षक, गढ़वाल परिक्षेत्र- करन सिंह नगन्याल, पुलिस अधीक्षक, यातायात अक्षय कोंडे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

must read story , PM Modi World Record – https://shininguttarakhandnews.com/world-record-bihu-modi/

ShiningUttarakhandNews

We are in the field of Electronic Media from more than 20 years. In this long journey we worked for some news papers , News Channels , Film and Tv Commercial as a contant writer , Field Reporter and Editorial Section.Now it's our New venture of News and Informative Reporting with positive aproch specially dedicated to Devbhumi Uttarakhand and it's glorious Culture , Traditions and unseen pictures of Valley..So plz support us and give ur valuable suggestions and information for impressive stories here.