Dhami Cabinet Reshuffle उत्तराखंड जब से बना है तब से एक अजीब सी सोच बन गई है कि जब भी सरकार का कोई अहम मंत्री या मुख्यमंत्री दिल्ली जाता है तो देहरादून में कयासों के बाजार में गर्माहट बढ़ जाती है। सुगबुगाहट बढ़ जाती है क्या होने वाला है ? ऎसी सियासी अफवाहों की कहानी कांग्रेस सरकार में भी खूब चटखारे लेकर छपती रही है और अब भाजपा सरकार में भी जब मुख्यमंत्री दिल्ली जाते हैं तो तरह-तरह के संभावनाओं के तर्क और वितर्क सामने आने लगते हैं। अब नई संभावना ने हवा देनी शुरू कर दी है।
Dhami Cabinet Reshuffle नजदीकियों ने दिया इशारा – सीएम जता सकते हैं भरोसा

- Dhami Cabinet Reshuffle अब मौजूदा सीएम मुख्यमंत्री धामी को ही ले लीजिए यूं तो मुख्यमंत्री दिल्ली गए थे अपने आधिकारिक कार्यक्रम में जहां उन्होंने तमाम मंत्रियों और पार्टी के आलाकमान से मुलाकात की , लेकिन क्योंकि उत्तराखंड में नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति इसी बीच हुई और अटकलें लगने लगी कि दायित्व भी सौंपा जाएंगे। लेकिन अफवाहों का क्या है वह तो बिना सिर पैर के उड़ने लगती है। लिहाजा देहरादून में भी एक अफवाह आजकल जो दबी ज़ुबान उड़ रही है जिसमें सीएम धामी द्वारा एक चौंकाने वाला फैसला लिए जाने की संभावनाओं पर लोग कयास लगा रहे हैं। ये खबर जुडी है उत्तराखंड कैबिनेट में शामिल होने वाले संभावित चेहरों के इर्द-गिर्द मंडरा रही संभावनाओं से…

- Dhami Cabinet Reshuffle इसमें कोई शक नहीं कि देश के चर्चित पत्रकार और उत्तराखंड में बड़े ही नाटकीय ढंग से राजनीति में प्रवेश करने वाले खानपुर के निर्दलीय विधायक उमेश कुमार और मौजूदा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की दोस्ती बेहद मजबूत और पुरानी है। ऐसे ने समय-समय पर दोनों तरफ से ऐसी तस्वीरें भी सामने आती रही है जो बताती है कि इन रिश्तो में कितनी ताजगी और नजदीकी है। ऐसे में जब दिल्ली में सीएम धामी और खानपुर के निर्दलीय विधायक उमेश कुमार के साथ उत्तराखंड के ब्रांड मैनेजर बनने वाले क्रिकेटर ऋषभ पंत की तस्वीर सामने आई तो लोगों ने एक बार फिर यह कहना शुरू कर दिया है कि उत्तराखंड सरकार में बाहर से समर्थन देने वाले विधायक उमेश कुमार की सत्ता में काफी प्रभावशाली एंट्री हो चुकी है। ऐसे में समय-समय पर अपने आप को सीएम धामी का शुभचिंतक और मित्र बताने वाले उमेश कुमार अगर प्रदेश की कैबिनेट में मंत्री बन जाए तो किसी को आश्चर्य नहीं होना चाहिए।

- Dhami Cabinet Reshuffle जी हां अंदर खाने जो बातें सामने आ रही हैं उसमें कुल जमा बात यही है कि सरकार से बाहर रहते हुए भी निर्दलीय विधायक उमेश कुमार सरकार के काफी करीब है। जिसका इशारा राष्ट्रपति चुनाव में समर्थन और मुख्यमंत्री के साथ उनकी नजदीकियों के बाद सामने आई तमाम तस्वीरों ने जाहिर किया है। तो क्या यह माना जाए कि जिन खाली सीटों पर चेहरों की तलाश और उम्मीदवारी तेज है उसमें से एक चेहरा सीएम के करीबी और विश्वस्त मित्र उमेश कुमार का भी हो सकता है ? क्योंकि उमेश कुमार के निशाने पर ज्यादातर समय कांग्रेस और कांग्रेस के दिग्गज नेता ही रहते हैं ऐसे में उन्हें भाजपा के साथ अपनी मित्रता और सीएम धामी के साथ विश्वसनीयता का इनाम अगर कैबिनेट मंत्री के तौर पर मिल जाए तो कहने ही क्या ? फिलहाल यह अटकलें हैं और पत्रकारों और नेताओं के बीच चल रही सुगबुगाहट है , असल में तो वही होगा जो सीएम धामी के मन में होगा ..
Must Read This – https://shininguttarakhandnews.com/dhami-cabinet-minister/
Этот информативный материал предлагает содержательную информацию по множеству задач и вопросов. Мы призываем вас исследовать различные идеи и факты, обобщая их для более глубокого понимания. Наша цель — сделать обучение доступным и увлекательным.
Углубиться в тему – https://nakroklinikatest.ru/
Этот информативный текст выделяется своими захватывающими аспектами, которые делают сложные темы доступными и понятными. Мы стремимся предложить читателям глубину знаний вместе с разнообразием интересных фактов. Откройте новые горизонты и развивайте свои способности познавать мир!
Исследовать вопрос подробнее – https://nakroklinikatest.ru/