Dhami In Jammu मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने साम्बा, जम्मू-कश्मीर में भाजपा प्रत्याशी सुरजीत सिंह सलाथिया के पक्ष में आयोजित जनसभा में प्रतिभाग किया। हजारों की संख्या में लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि साम्बा की वीर धरती ने मां भारती की सेवा में कई वीर सपूतों को दिया है। उन्होंने वीरों की भूमि साम्बा को नमन करते हुए कहा कि जनता के आशीर्वाद से निश्चित ही भाजपा प्रत्याशी सुरजीत सिंह सलाथिया भारी बहुमत से विजय होंगे। यह चुनाव जम्मू कश्मीर प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने का चुनाव है। उन्होने जनता से आगामी 1 अक्टूबर को कमल के फूल पर वोट देकर पूरे प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बनाने का आग्रह किया।
अब किसी में पत्थरबाजी करने की हिम्मत नहीं – धामी Dhami In Jammu
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की एक देश, एक विधान और एक निशान की कल्पना को साकार किया है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में धारा 370 को समाप्त कर एकीकृत भारत के सपने को अंजाम तक पहुंचाने का काम किया गया है। उन्होंने कहा जब-जब भाजपा ने धारा 370 समाप्त करने के लिए आवाज उठाई तो इसका विरोध हुआ। लेकिन 05 अगस्त, 2019 को प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने धारा 370 को समाप्त कर ऐतिहासिक कार्य किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि धारा 370 समाप्त होने से पहले पत्थरबाज, आतंकवादी कश्मीर में हावी थे। इन लोगों ने लगातार देश की तरक्की रोकने का कार्य किया है। पर केंद्र की भाजपा सरकार में जम्मू कश्मीर के अंदर मिनिमम टेररिज्म और मैक्सिमम टूरिज्म हो गया है। आज जम्मू कश्मीर में पत्थरबाजी की घटनाएं पूर्ण रूप से बंद है। अब किसी में पत्थरबाजी करने की हिम्मत नहीं है। इस बार का चुनाव बहुत ऐतिहासिक होने वाला है। आजादी के बाद पहली बार जम्मू कश्मीर के लोग दो झंडे, दो संविधान के नीचे नहीं बल्कि तिरंगे के नीचे, बाबा अंबेडकर के संविधान के आधार पर मतदान करेंगे। पहले कश्मीर में 10 प्रतिशत मतदान होता था, लेकिन लोकसभा चुनाव 2024 में यह बढ़कर 58 प्रतिशत चुनाव हुआ।
“जम्मू-कश्मीर का विश्वास…भाजपा के साथ – धामी
ब्यूरो रिपोर्ट , 13 सितंबर , उत्तराखड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी साम्भा जम्मू-कश्मीर से भाजपा के प्रत्याशी सुरजीत सिंह सलाथिया के समर्थन में आयोजित रोड शो में संगठन के राष्ट्रीय महासचिव और जम्मू कश्मीर प्रभारी तरुण चुग के साथ सम्मिलित हुए । इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि रोड शो में हजारों की संख्या में उमड़ा जनसैलाब सुनिश्चित कर रहा है कि जम्मू-कश्मीर की देवतुल्य जनता विधानसभा चुनाव में परिवारवाद और अलगाववादी विचारधारा को पोषित करने वाली पार्टियों का पूरी तरह सफ़ाया करने के लिए तैयार है। इस दौरान सड़कों पर रोड शो में भीड़ धामी धामी के नारे लगते साथ चलती दिखाई दे रही थी।
नहीं रहे दिग्गज़ सीताराम येचुरी https://shininguttarakhandnews.com/sitaram-yechury-death/