देहरादून से अनीता तिवारी की विशेष रिपोर्ट –

Dhami in Ramnagar आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए बड़ा दिन था। दुनियाभर में सुर्खियां बना G 20 समिट का उत्तराखंड चैप्टर जो शुरू हो रहा था। ऐसे में बेहद ख़ास तैयारियों और शानदार इंतज़ाम को देख खुद सीएम धामी भी बेहद प्रफुल्लित नज़र आये जहाँ उन्होंने बड़ी प्रसन्नता भी ज़ाहिर की। इसी बीच फूलों की बारिश ने तो जैसे आयोजन में चार चाँद ही लगा दिए।
Dhami in Ramnagar मुख्यमंत्री ने रामनगर में किया पैदल निरीक्षण

रामनगर में पहली बार जी-20 सम्मेलन के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूरे क्षेत्र का भ्रमण किया। सीएम धामी के डिग्री कॉलेज रामनगर पहुंचने पर लोक सांस्कृतिक छोलिया दलों के साथ ही स्थानीय महिलाओं द्वारा कुमाऊॅनी परिधान में एकत्र हो कर फूलों की वर्षा कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने डिग्री कालेज से पैदल ही निरीक्षण किया ।

वहां की दीवारों पर उत्तराखण्ड की संस्कृति को उकेरा गया है, जिसे देखकर सीएम धामी गौरवान्वित हुये। मुख्यमंत्री ने मार्ग की पेंटिंग को देखकर स्वयं फोटो भी खिचवाई। सीएम रामनगर की बदली तस्वीर देखकर प्रफुल्लित हुये।

Dhami in Ramnagar मुख्यमंत्री ने जीआईसी ढिकुली का भी किया लोकार्पण
Dhami in Ramnagar इसके बाद मुख्यमंत्री धामी ने जीआईसी ढिकुली विद्यालय का लोकार्पण किया । जीआईसी ढिकुली स्कूल में सौंदर्यीकरण एवं फर्नीचर की व्यवस्था उच्च कोटि के साथ सुसज्जित की गई है। सीएम धामी ने विद्यालय की बाल वाटिका एवं झूलों का भी निरीक्षण किया गया। इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने ढिकुली गर्जिया मंदिर पहुंचकर माता के दरबार में पूजा अर्चना की
G 20 के मेहमानों का हुआ पहाड़ी स्वागत https://shininguttarakhandnews.com/g-20-uttarakhand-ramnagar/

