देहरादून से अनीता तिवारी की रिपोर्ट –
Dhami on AAP मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली में पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी हर्ष मल्होत्रा के पक्ष में आयोजित नामांकन रैली में भाग लिया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री इस दौरान आयोजित रोड शो में भी शामिल हुए.नामांकन रैली में मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सब मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने और हर्ष मल्होत्रा को विजयी बनाने आये हैं. उन्होंने कहा कि लोगों के जोश और उत्साह को देखकर लगता है कि यहां की जनता हर्ष मल्होत्रा को संसद में भेजकर मोदी के हाथों को मजबूत करने वाली है. उन्होंने कहा कि मैं प्रधान सेवक होने के नाते बद्री केदार, गंगा-यमुना की धरती से हर्ष मल्होत्रा के समर्थन में वोट मांगने आया हूं।उन्होंने कहा कि पूर्वी दिल्ली जनसंघ काल से ही भारतीय जनता पार्टी का गढ़ रहा है। पूर्वी दिल्ली के क्षेत्र ने जनसंघ और भाजपा को लगातार सेवा का अवसर दिया है।
मुख्यमंत्री धामी ने आप सरकार पर निशाना साधा Dhami on AAP

उन्होंने कहा कि जनता के आशीर्वाद से आगामी चुनाव में फिर यह रिकार्ड कायम रहेगा.मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश विकास की नई अवधारणाएं और परिभाषाएं गढ़ने का काम कर रहा है. प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश में जी-20 का सफल आयोजन हुआ, देश की अर्थव्यवस्था दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गयी। इसके साथ ही कोरोना काल में भी देश को व्यवस्थित तरीके से चलाया गया और पूरे देश में टीकाकरण का काम किया गया. आज भारत का सम्मान पूरे विश्व में बहुत बड़ा है। भारत विश्व गुरु बनने की दिशा में आगे बढ़ चुका है। आज भारत विश्व गुरु बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हम सभी समर्पण भाव से भारत को आगे बढ़ाने में योगदान दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड को समान नागरिक संहिता विधेयक पारित करने का गौरव प्राप्त हुआ है। कांग्रेस, आप और ठगबंधन के लोग अपने घोषणापत्र में समान नागरिक संहिता की जगह मुस्लिम पर्सनल लॉ को स्वीकार करने की बात करते हैं. उन्होंने कहा कि कर्नाटक में एससी, एसटी, ओबीसी का आरक्षण छीनकर एक विशेष धर्म के लोगों को आरक्षण देने का काम किया जा रहा है. कांग्रेस पार्टी हताशा और निराशा की ओर बढ़ चुकी है। कांग्रेस तुष्टीकरण और वोट बैंक के लिए मुस्लिम पर्सनल लॉ की बात करती है। लेकिन आज देश सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास में विश्वास करता है।
कर्नाटका सेक्स वीडियो पर भाजपा बेनकाब – धस्माना https://shininguttarakhandnews.com/prajwal-revanna-sex-scandal/