Dhami Project 5 Star : धामी सरकार का प्रोजेक्ट “फाईव स्टार” क्या है ? , Positive World

Report By – Anita Tiwari , Dehradun 

Dhami Project 5 Star उत्तराखंड पर्यटन प्रदेश है। साल भर सैलानी और वीवीआईपी आते रहते हैं। विश्वस्तरीय संस्थान हैं जहाँ बड़े आयोजन होते रहते हैं। ऐसे में मेजबानी और रहने ठहरने व्यवस्था भी विश्वस्तरीय होनी चाहिए। अब धामी सरकार इसी एंगल पर आगे बढ़ने जा रही है। बताते हैं क्या है धामी सरकार का प्रोजेक्ट फाइव स्टार

Dhami Project 5 Star क्या धामी सरकार में बनेंगे 5 स्टार होटल्स ?

Dhami Project 5 Star
Dhami Project 5 Star
  • Dhami Project 5 Star मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने पर्यटन विभाग की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान मुख्य सचिव ने पर्यटन विभाग द्वारा कराए जा रहे विभिन्न कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने विभाग द्वारा कराए जा रहे कार्यों के लिए ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस को अपने सिस्टम में शामिल करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि चारधाम यात्रा के लिए अभी से तैयारियां शुरू की जाएं। उन्होंने चारधाम यात्रा हेतु संचालित कमांड एंड कंट्रोल सिस्टम को सालभर संचालित किए जाने के भी निर्देश दिए।
Dhami Project 5 Star
Dhami Project 5 Star
  • Dhami Project 5 Star मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश में एडवेंचर टूरिज्म की असीम सम्भावनाओं को देखते हुए योजनाएं तैयार की जाएं। पूरे विश्व में वाटर स्पोर्ट्स में क्या-क्या चल रहा है, और उसमें यहां क्या-क्या किया जा सकता है? इसके लिए डेडीकेटेड टीम या कन्सल्टेंट लगाया जाए। उन्होंने टिहरी झील में सी-प्लेन, स्कूबा डाईविंग और अन्य एडवेंचर स्पोर्ट्स पर भी कार्य करने के निर्देश दिए। सबसे अहम् मुद्दा रहा प्रदेश में फाइव स्टार होटल खोले जाने को लेकर जिसमें उन्होंने कहा कि प्रदेश में लैंड बैंक तैयार कर फाईव स्टार और फॉर स्टार होटेल्स के लिए स्थान चयनित कर निवेशकों को आकर्षित करने पर फोकस किया जाए। इससे प्रदेश में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और प्रदेश की आर्थिकी के लिए भी लाभप्रद होंगें।
Dhami Project 5 Star
Dhami Project 5 Star
  • Dhami Project 5 Star दरअसल जिस तरह से प्रदेश की सक्रियता राष्ट्रिय और अंतर्राष्ट्रीय आयोजनों , अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैचों , फिल्म शूटिंग और बॉलीवुड में बढ़ी है उसके बाद ऐसे अत्याधुनिक संसाधनों की जरुरत भी सामने आ रही है। लिहाज़ा आने वाले समय में देवभूमि को बड़ी उपलब्धि मिल जाये तो हैरानी नहीं होगी।

बुढापा भगाकर जवानी बनाये रखने का मिला फार्मूला https://shininguttarakhandnews.com/longevity-secrets/

ShiningUttarakhandNews

We are in the field of Electronic Media from more than 20 years. In this long journey we worked for some news papers , News Channels , Film and Tv Commercial as a contant writer , Field Reporter and Editorial Section.Now it's our New venture of News and Informative Reporting with positive aproch specially dedicated to Devbhumi Uttarakhand and it's glorious Culture , Traditions and unseen pictures of Valley..So plz support us and give ur valuable suggestions and information for impressive stories here.