देहरादून से अनीता आशीष तिवारी की रिपोर्ट –

Dhasmana on Protest लाठीचार्ज में घायलों को देखने दून अस्पताल पहुंचे कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने जोरदार हमला करते हुए कहा है कि सीबीआई जांच की मांग पर लाठीचार्ज का प्रसाद सिद्द करता है भाजपा का भ्र्ष्टाचार , आपको बता दें कि आज राजधानी में हज़ारों बेरोज़गार सड़कों पर उतरे थे और कई घंटे तक युवाओं और पुलिस के बीच संघर्ष चला था।
Dhasmana on Protest धस्माना ने घायलों का बांटा दर्द

- Dhasmana on Protest उत्तराखंड में ट्रिपल एससी घोटाले,पेपर लीक, भर्ती घोटाले समेत सभी भर्ती घोटालों की जांच सीबीआई से करवाने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे बेरोजगार युवाओं के साथ बीती रात गांधी पार्क देहरादून में हुई पुलिस कार्यवाही से भड़के युवा बेरोजगारों पर आज देहरादून के घंटाघर व गांधीपार्क में पुलिस ने बर्बरता के साथ लाठीचार्ज का आरोप लगाते हुए सीनियर लीडर धस्माना ने फ्रंट पर कांग्रेस का मोर्चा संभाला है और धामी सरकार पर हमलावर हैं। आज के संघर्ष में बताया जा रहा है कि अनेक आंदोलनकारी युवा घायल हो गए।
- Dhasmana on Protest घटना की कॉंग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना ने कठोर निंदा करते हुए भाजपा सरकार की युवा बेरोजगार विरोधी नीति का परिणाम बताया। लाठीचार्ज में घायलों को दून अस्पताल देखने पहुंचे कांग्रेस नेता धस्माना ने वहां एकत्रित युवा बेरोजगारों से बातचीत में कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी शुरू से ही राज्य में हुए सभी भर्ती घोटाले व पेपर लीक मामलों की जांच हाई कोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में सीबीआई से करवाई जाए और इन में शामिल व इनको संरक्षण देने वाले लोगों के खिलाफ चाहे वो किसी भी दल या कितने भी प्रभावशाली हों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जाय।

- Dhasmana on Protest वरिष्ठ उपाध्यक्ष कांग्रेस धस्माना ने कहा कि बार बार मांग करने के बावजूद सरकार के कान में जूं नहीं रेंगी और सरकार द्वारा गठित एसआईटी ने जिन लोगों को इन मामलों में गिरफ्तार किया उनकी अब एक एक कार जमानत हो रही है जिससे साबित हो रहा है कि इन घोटालेबाजों के पीछे कहीं न कहीं भाजपा नेताओं का हाथ है और जेई एई भर्ती पेपर लीक में भाजपा नेता संजय धारीवाल की संलिप्तता ने तो इस आरोप को सच साबित कर दिया है। सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि कांग्रेस पार्टी मुख्यमंत्री धामी से लाठीचार्ज के दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ तत्काल कार्यवाही की मांग करती है व भर्ती घोटालों व पेपर लीक मामलों की जांच हाई कोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में सीबीआई से करवाने की दोबारा मांग करती है।
आँख में पट्टी बांध होती है पूजा , अनोखे मंदिर का सच https://shininguttarakhandnews.com/latu-devta-temple/

