Dirty Boys Arrest ये हैरान करने वाला मामला देहरादून का है जहाँ बीते दिनों शैडोफैक्स कोरियर कंपनी के एरिया मैनेजर सुरेंद्र प्रताप सिंह द्वारा चौकी धारा पर आकर सूचना दी कि उनकी कंपनी के डिलीवरी ब्वॉय द्वारा कंपनी के माल को कस्टमर को देकर कस्टमर से पैसे लेने के बाद खुद ही ऑर्डर कैंसिल कर कोई सड़ा गला सामान कूड़ा करकट पन्नी (रेपर) में डालकर कंपनी को वापस भेजा जा रहा है
Dirty Boys Arrest पुलिस ने किया कब्जे से लाखों का माल बरामद

Dirty Boys Arrest उन्होंने बताया कि फर्जी मोबाइल नंबरों से फर्जी ग्राहक बनकर ऑनलाइन शॉपिंग विंडो पर फर्जी आईडी क्रिएट कर ऑनलाइन आर्डर मंगा कर पार्सल के साथ टेंपरिंग कर कंपनी से आए ओरिजिनल ब्रांडेड सामान को बदल कर डिलीवरी ब्वॉय द्वारा ऑर्डर कैंसिल कर दिया जाता था और कंपनी को वापस भेज दिया जाता था जिससे अभी तक कंपनी के साथ 17,19,284 सत्रह लाख उन्नीस हजार दो सौ चौरासी रुपये का फ्रॉड किया गया है। यही नहीं कंपनी में किसी अन्य की आईडी पर फर्जी तरीके से नौकरी की जा रही है। इसके बाद चौकी धारा पर मुकदमा दर्ज़ करते हुए शातिर अपराधियों की तलाश में प्रभारी निरीक्षक के निर्देशानुसार एक टीम लगाई गई।
Dirty Boys Arrest ऑनलाइन कीमती माल मंगवाकर लाखो का चूना लगाया

Dirty Boys Arrest पुलिस टीम ने अभियुक्त डिलीवरी बॉयज को तलाश करते हुए दबिश दी जिसमें पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त गण को त्यागी हॉस्पिटल डीएल रोड देहरादून से ऑनलाइन आर्डर हुए कीमती माल के साथ गिरफ्तार किया और गिरफ्तारी के दौरान पूछताछ में पकड़े गए शातिरों ने जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि वो लोग कंपनी के माल को एक फेक आईडी के माध्यम से किसी फर्जी एड्रेस पर मंगवाते हैं क्योंकि उस आर्डर की डिलीवरी हम ही करते हैं तो व ऑर्डर हम कैंसिल कर ऑर्डर वाले कीमती सामान को उस पैकिंग से निकाल कर उसके स्थान पर सड़ा गला सामान पैक कर कंपनी को वापस कर देते हैं।
must read kosyari resingh news – https://shininguttarakhandnews.com/koshyari-resign-governor/

